Dainik Haryana News

Budget 2024 : इस साल के बजट में सराकर करने जा रही 5 बड़े ऐलान, जानें आमजन को होगा कितना फायदा
 

Budget 2024 Update : सरकार हर साल एक फरवरी को अंतरिम बजट को पेश करती है। इस बार भी सरकार एक फरवरी को ही बजट पेश करने जा रही है। ऐसे में सरकार 5 ऐसी घोषणाएं करने जा रही है जिससे आमजन को लाभ हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं सरकार के इन फैसलों के बारे में। 
 
Budget 2024 : इस साल के बजट में सराकर करने जा रही 5 बड़े ऐलान, जानें आमजन को होगा कितना फायदा

Dainik Haryana News,Interim Budget 2024(ब्यूरो): 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद में बजट सेशन रहता है और इस बार 17वीं लोकसभा है। 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और इसी दिन संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) संबोधित करेंगी। इस बार के बजट से आमजन को काफी सारी उम्मीदें हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

READ ALSO :Budget Fact : ये हैं देश के सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री, जानें रोचक बातें


पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बढ़ सकती है राशि:

इस साल के बजट में महिलाओं और सभी जरूतमंद लोगों के लिए घोषणाएं की जाएंगी। किसानों को उम्मीद है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा पूरानी पेंशन योजना के लिए भी घोषणाएं की जा सकती हैं और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जा सकता है। 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है जिसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने का अनुमान जताया जा रहा है। इस बार के बजट से कई उम्मीदें हैं। सरकार भी लोकलुभावन बजट पेश कर लोगों को साधने की कोशिश करेगी।

READ MORE :Budget 2024 : भारत का ऐसा बजट जो पेश किया था पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने


बजट में इन बातों का रखा जाएगा ध्यान?

इस साल के बजट को 6वीं बार निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) पेश करने जा  रही हैं। 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होने जा रहा है। सभी को उम्मीद है कि किसान, सैनिक, महिलाएं और रोजगार को ध्यान में रखते हुए बजट को पेश किया जाएगा। बजट के दौरान केंद्र सरकार GYAN के चारों एल्फाबेट का मतलब है G से Gareeb,  A से Annadata, N से Nari और Y  से Yuva, जिन पर सरकार का पूरा पर फोकस है।