Dainik Haryana News

Central Govt. Scheme : इन राज्यों को केंद्र सरकार ने दी 72,961.21 करोड़ रूपये की सौगात

 
Central Govt. Scheme : इन राज्यों को केंद्र सरकार ने दी 72,961.21 करोड़ रूपये की सौगात
New Scheme Of Central Government : दिसबंर महीने में क्रिसमस का त्योहार काफी अहम होता है, इसके लिए चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं। ऐसे खुशी के मौके पर केंद्र सरकार ने राज्य की सरकारों पर मेहरबानी कर दी है और करोड़ों रूपये की सौगात देखकर सभी को खुश कर दिया है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं कि इस लागत से किन परियोजनाओं को पूरा किया जाना है। Dainik Haryana News,Sarkari Yojana (नई दिल्ली): देश में हर तरफ नई परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। हरियाणा सरकार की तरफ से भी 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है जिससे प्रदेश वासियों को काफी लाभ होने वाला है। केंद्र सरकार ने टैक्स से हुई कमाई में से 72,961.21 करोड़ रुपए की अतिरिक्त किस्त जारी करने का आदेश जारी कर दिया है। READ MORE :Manish Kashyap Released from Jail: मनीष कश्यप ने 9 महीने बाद ली खुली हवा में सांस,जेल से छुट आए बाहर

सामाजिक कल्याण को मिलेगा बढ़ावा :

सरकार की इस राशि से देश में सामाजिक कामों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश में आधारभूत ढांचे को मजबूति मिलेगी। लोगों को ऐसी योजनाएं मुहैया कराई जाएंगी जहां से उनको लाभ ज्यादा मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी वित्त मंत्रालय के मुताबिक 22 दिसंबर, 2023 को जारी की गई 72,961 करोड़ रुपए की किस्त, 10 जनवरी 2023 को जारी की जाने वाली किस्त और 11 दिसंबर, 2023 को जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपए के किस्त के अतिरिक्त रकम है। केंद्र सरकार टैक्स पूल से राज्यों को 14 किस्तों में ये पैसा जारी करती है। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान के मुताबिक, सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में राज्यों को 10.21 लाख करोड़ रुपए जारी करेगी।

इन राज्यों को जारी किए इतने पैसे :

READ MORE :Esha Gupta New Photo : अंधेरी रात में ही देखें ईशा गुप्ता की ये तस्वीरें हिमाचल प्रदेश को 605.57 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। हरियाणा को 794.47 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। पंजाब को 1318.40 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। बिहार को 7338.44 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। राजस्थान को 4396.64 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। कर्नाटक को 2660.88 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। महाराष्टÑ को 4608.96 करोड़ रूपये जारी हुए हैं। छत्तीसगढ़ को 2484.79 करोड़ रूपये जारी हुए हैं।