Dainik Haryana News

Delhi Ka Mosam : दिल्ली और हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कब तक जारी रहेगी हल्की बारिश 
 

Today Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी है। हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए खबर में जानें क्या कह रही आईएमडी की रिपोर्ट। 
 
Delhi Ka Mosam : दिल्ली और हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कब तक जारी रहेगी हल्की बारिश 

Dainik Haryana News,Delhi-NCR Weather Today (नई दिल्ली): पूरे देश में हल्की गर्मी दिन के समय महसूस होने लगी थी और सुबह शाम के समय ठंड लग रही है। आज मौसम ने पूरे देश में अपना मिजाज बदला है और बूंदाबांदी देखने को मिली है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बारिश नजर आई और तापमान में गिरावट देखने के बाद ठंड महसूस हो रही है।

कई इलाकों में तेज हवा व तेज बारिश भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार बंगाल समेत कई राज्यों में आज बारिश की उम्मीद है। लेह में आज सुबह का तापमान -9 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर का तापमना 1.4 डिग्री रहा। लेह, श्रीनगर पहलगाम में आज बर्फबारी की उम्मीद है।

READ ALSO :Delhi-NCR की सीमाओं पर लगे बैरिकेड, चेक करें किसान आंदोलन की ताजा अपडेट


दिल्ली की इन जगहों पर बारिश (Delhi Weather Update):

दिल्ली के बुराड़ी, बादली, रोहिणी, मॉडल टाउन व और भी कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 13 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।


पंजाब व हरियाणा के इलाकों में बारिश(Haryana Ka Mosam) :


पंजाब में भी हल्की बारिश देखने को मिल रही है  और हरियाणा के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है हालांकि, 29 फरवरी तक मौसम शुष्क बताया गया है। परंतु मार्च में कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

उत्तराखंड का मौसम(Today Uttarakhand weather)?

आज उत्तराखंड में भी मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। रामगढ़, बोकारो, खंूटी, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पूवी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा आदि इलाकों में भी रांची मौसम विभाग केंद्र ने बारिश की संभावना जताई है। 

READ MORE :Delhi Rajouri Garden Murder Case: दिल्ली के राजौरी गार्डन में दिनदहाड़े 19 साल के लड़के की इस वजह से की हत्या

चेक करें बिहार का मौसम(Bihar Weather) :

बिहार के पटना, दक्षिण-मध्य, रोहतास, औरंगाबा, गया व भभुआ जिलों में बारिश की संभावना व बिजली कड़कने की संभावना जताई जा रही है।