Dainik Haryana News

Delhi ny Weather :  मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले दो दिन दिल्ली वासियों की बढ़ जाएंगी परेशानियां

Today Weather  :  दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। लोग ठंड के कारण घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए है। हाल ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। आइए जानते है कैसा रहेगा मौसम
 
 
Delhi ny Weather :  मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले दो दिन दिल्ली वासियों की बढ़ जाएंगी परेशानियां

Dainik Haryana News, Weather Update (New Delhi)  : दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों पर रविवार को कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण उड़ान और रेल सेवा पर काफी असर देखने को मिला। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पिछले कुछ दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। और अब मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना बताई है।

Read Also :  Delhi-NCR में आज इतना है कम हुआ पारा, ठंड के मारे लोग बेहाल

21 डिग्री अधिकतम तापमान का अनुमान

Delhi Ka Mausam :  दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। रविवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को खराब मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी हुई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनें देरी से चलीं। दिल्ली में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहने के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही थी। दिल्ली में यात्रा करने वालों का कहना है कि उन्हें मौसम का सामना करना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा और इस माह अब तक का सर्वाधिक है। न्यूनमत तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम (Monday Weather)

सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता। फिलहाल घना या अति घना कोहरा होने की संभावना नहीं है। 

Read More :  Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड से बड़ी परेशानी तबाही मचा सकता है पश्चिमी विक्षोभ


इस दिन हल्की बारिश की उम्मीद


अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। वहीं, 31 जनवरी व एक फरवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। फिर भी अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।