Dainik Haryana News

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड से बड़ी परेशानी तबाही मचा सकता है पश्चिमी विक्षोभ

Delhi Latest Weater Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में इस बार ठंड के कारण जनजीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिला है। लोगों को कड़ाके की ठंड से बचना मुश्किल हो रहा है ऐसे में दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ जल प्रलय ला सकता है।
 
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड से बड़ी परेशानी तबाही मचा सकता है पश्चिमी विक्षोभ

Dainik Haryana News: Today Delhi Weather Update(ब्यूरो):  दिल्ली में इस बार सामान्य से काफी नीचे तापमान देखने को मिला और इसी के चलते लोगों के सामान्य जीवन पर इसका काफी असर देखने को मिला है। दिल्ली में इस बार न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक जाता दिखाई दिया, इससे पहले साल 2021 में यह तापमान 3.2 डिग्री तक पहुंचा था।

2021 के बाद एक बार फिर 2023 में दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी नीचे तक जाता दिखाई दिया। लोगों को कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते लोगों को सड़क पर चलने में तो परेशानी हो ही रही है आम जीवन में भी ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: शराब नीति घोटाले में संजय सिंह ने हाई कोर्ट का रुख किया

 अगले 72 घंटे तक येलो अलर्ट जारी

 दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान 20 डिग्री से नीचे ही देखने को मिला है तथा आसमान ने कोहरे की चादर ओढ़ रखी। कोहरे के चलते दिल्ली में विजिबिलिटी 200 से 250 मीटर तक रही। काम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली में बहुत सी ट्रेन तथा हवाई यात्रा भी बाधित रही।

अगले 72 घंटे में मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में यादव अलर्ट जारी किया गया है। जहां दिल्ली में शुक्रवार को 19.3 डिग्री टेंपरेचर मापा गया था तो वहीं शनिवार और रविवार को तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिली। मौसम में लगातार होते बदलाव को देखते हुए दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also: दिल्ली में और बड़े की ठंड अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश की संभावना

बढ़ती ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने को लेकर भी निर्णय जा सकता है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड तथा हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।