Dainik Haryana News

Earthquake In Japan : जापान में भूकंप ने एक बार फिर मचाई तबाही! सुनामी का अलर्ट जारी

 
Earthquake In Japan : जापान में भूकंप ने एक बार फिर मचाई तबाही! सुनामी का अलर्ट जारी
Japan News : साल 2023 में भूकंप कई जगहों पर और कई बार देखने को मिला है। नेपाल में भी भूकंप ने तबाही मचाई थी। हाल ही में सूचना मिल रही है एक बार फिर से जापान में भूकंप आ सकता है जो तबाही मचा सकता है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Earthquake In Japan Today(नई दिल्ली): भूकंप लगातार ही लोगों के मन में डर बैठा रहा है और बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल पर ही जापान में 7.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और 31 दिसंबर की रात को भी 4.3 की तीव्रता से भूकंप से धरती हिलती दिखाई दी है। साल 2023 में भी भूकंप काफी बार देखने को मिला है और भूकंप के रिजल्ट अच्छे नहीं रहे हैं। जापान में केंद्र ने सुनामी के लिए पहले ही लोगों को अलर्ट कर दिया है जिसके बाद लोगों में भय पैदा हो गया है। READ ALSO :Sapna Chaudhary Dance Video : सपना चौधरी के ठुमके देख फैंस के हिले दिल,देखें वीडियो पहले तुर्की और सीरिया में और उसके बाद अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई. अक्टूबर महीने में भी जापान में 6.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए थे और जिसके बाद जापान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी के लिए लोगों को अलर्ट किया था, बताया गया था कि समंदर में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

याद आ रहा 2011 का साल :

साल 2011 को जापान के लोग भूले से भी नहीं भूल सकते हैं। भूकंप ने इतनी तबाही मचाई थी कि लोगों के दिलों में आज भी उसकी दहशत है। उस समय हजारों लोगों की मौत हो गई थी। एक दम से आई सुनामी ने उत्तर जापान( north japan) के काफी हिस्से को तबाह कर दिया था। साल 2011 में उत्तर पूर्व सीमा तट पर जापान में 9 की तीव्रता से भूकंप आया था जिसकी वजह से सुनामी बनी और हजारों लोगों की जान ले ली थी। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र( Fukushima nuclear plant) भी इससे प्रभावित हुआ था.बता दें कि पृथ्वी के टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमा बनाने वाली रिंग ऑफ फायर पर स्थित जापान भूकंप के लिए बहुत ही संवेदनशील है. READ MORE :Sapna Chaudhary New Dance Video : सपना चौधर की कातिल अदाओं ने लोगों के दिलों पर चलाई चाकू-छुरियां

10 मीटर ऊंची लहरों वाली थी सुनामी :

साल 9 की तीव्रता से भूकंप से 6 से 10 मीटर ऊंची लहरें समंदर में उठी थी जिसके बाद 10 किलोमीटर अंदर तक तबाही मची थी और 18 हजार लोगों की जान गई थी। 14 लाख घरों को नुकसान हुआ था, रेलवे व सड़क ठप पड़ गई थी, सड़कें पूरी तरह से टूट गई थी लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो गए थे। ऐसे में इस बार फिर से जापान मौसम एजेंसी ने सुनामी के लिए अलर्ट जारी किया है।