Dainik Haryana News

Government will Earn So Many cr Ram Mandir : हर साल योगी सरकार को राम मंदिर से होगी इतने करोड़ रूपये की कमाई 

Ram Mandir : कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट की माने तो देश भर के व्यापारियों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस मिल चुका है. व्यापारी संगठनों ने 22 जनवरी को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 22 जनवरी को दिल्ली समेत पूरे देश के बाजारों में 20 हजार से भी ज्यादा कार्यक्रम हैं।
 
Government will Earn So Many cr Ram Mandir : हर साल योगी सरकार को राम मंदिर से होगी इतने करोड़ रूपये की कमाई 

Dainik Haryana News,Ayodhya Ram Mandir(ब्यूरो): आज अयोध्या में बने राम मंदिर में भगवान श्री राम विराजमान हो जाएंगे। राम मंदिर के उद्घाटन में दुनियाभर के बड़े लोगों को न्योता दिया गया है। करोड़ रूपये की लागत से राम मंदिर का निर्माण किया गया है। अब यह आस्था ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ गया है। ऐसे में लोगों को अपने भगवान मिलने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी होगी। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर साल यूपी सरकार के राजस्व में राम मंदिर कितने रूपये की बढ़ोतरी करने वाले हैं।


1 लाख करोड़ का बिजनेस :

READ ALSO :Ram Mandir : जानें 22 जनवरी को जन्में बच्चों का कैसा होगा भविष्य, 12 से भी ज्यादा शुभ योग

आपको बताते चलें अभी तक पूरे देश में भव्य कर्यक्रम हो रहे हैं और ऐसे में छोटे बिजनेस करने वाले लोगों को काफी फायदा हो रहा है। लोग जमकर झंडे, पूजा, फूल, टेंट, हलवाई, मिठाइयां, दीये आदि बहुत सी चीजों की बिक्री कर रहे हैं। कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट की माने तो देश भर के व्यापारियों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस मिल चुका है. व्यापारी संगठनों ने 22 जनवरी को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 22 जनवरी को दिल्ली समेत पूरे देश के बाजारों में 20 हजार से भी ज्यादा कार्यक्रम हैं। ऐसे में छोटे बिजनेस और ट्रेडर्स को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। जानकारी मिल रही है कि अब तक पूरे देश में एक लाख करोड़  रूपये से ज्यादा का कारोबार हो चुका है। 


हर साल यूपी सरकार को मिलेगा इतना खजाना :

राम मंदिर के उद्घाटन के समय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले समय में लगातार यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से फाइनेंशियल ईयर 2025 में उत्तर प्रदेश सकरा को 20,000 से 25,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होने का अनुमान है। साल 2024 में सरकार का टैक्स रेवेन्यू 2.5 लाख करोड़ रूपये पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। साल 2022 में यह रवेन्यू 2.2 लाख करोड़ रूपये था। अगर विदेशी टूरिस्टों की बात करें तो साल 2022 में विदेशी पर्यटकों ने 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे।


कितनी होगी पर्यटकों की संख्या :

READ MORE :Ram Mandir Pran Pratistha Live: भारत में ही नहीं आज अमेरिका में भी गूंजा जय श्री राम का नारा

साल 2022 में 32 करोड़ घरेलू पर्यटक हैं जो यूपी के हैं। 2022 में 2.21 करोड़ पर्यटक अयोध्या आए हैं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पयर्टकों की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। 2028 तक उत्तर प्रदेश की जीडीपी 500 अरब डॉलर को पार कर जाएगी. फाइनेंशियल ईयर 2024 में उत्तर प्रदेश का स्टेट GDP 298 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.