Dainik Haryana News

Hemant Soren News:लंबे समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए हेमंत सोरेन, गिरफ्तारी को लेकर क्या है नियम?

 
Hemant Soren News:लंबे समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए हेमंत सोरेन, गिरफ्तारी को लेकर क्या है नियम?
Jharkhand CM Hemant Soren:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हेमंत सोरेन ने जैसे ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया उसके कुछ देर बाद ही ED ने उनको गिरफ्तार कर लिया। एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने को लेकर क्या कहते हैं नियम जानने के लिए बने हैं हमारे साथ।

Dainik Haryana News: ED Arrested  Jharkhand CM (चंडीगढ़): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद लोगों के मन में एक सवाल तेजी से जन्म ले रहा है क्या एक मौजूदा मुख्यमंत्री को इस तरह से गिरफ्तार किया जा सकता है? आखिर इस मामले में क्या कहते हैं नियम और कानून, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद लोगों को बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याद आई।

ED  ने लंबे समय के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में कथित जमीन घोटाले मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया, लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी जहां में आती है जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था और उनकी जगह उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया तथा राज्य का कार्यभार संभालने को दिया गया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उसके कुछ देर बाद ही ED ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी महिला के साथ रह सकता है पति

 क्या कहते हैं नियम?

 की बात करें तो मुख्यमंत्री का अनुच्छेद 361 के अनुसार सिविल मामलों में गिरफ्तारी और हिरासत की छूट मिली हुई लेकिन आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसी तिथि कुछ प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, लोक सभा राज्य सभा विधान सभा के सदस्यों के साथ भी है केवल राष्ट्रपति और राज्यपाल को उनके पद पर रहते हुए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

 अगर बात करें एक मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की तो वह करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी लेनी बहुत जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी के बिना मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

Read Also: 26 जनवरी से दिल्ली मेट्रो के टाइब टेबल में बदलाव, अब इस समय पर दौड़ेंगी मेट्रो

 पहले भी कई बार इस तरह की गिरफ्तारियां हो चुकी है रब एक बार फिर से झारखंड के मंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की खबरें तेजी से वायरल हो रही है।