Dainik Haryana News

Hill Station : इस राज्य के 4 हिल स्टेशन भूला देंगें शिमला मनाली

 
Hill Station : इस राज्य के 4 हिल स्टेशन भूला देंगें शिमला मनाली
 For Hill Station Of India : ज्यादातर लोग छुट्टियों में टूर पर शिमला, मनाली या कश्मीर जाते है। लेकिन आज हम आपको एक राज्य के ऐसे 4 हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है जहां जाकर शिमला मनाली को भूल जाएगें। आइए जानते है कौन-से वे 4 हिल स्टेशन Dainik Haryana News, Hill Station Of Bihar ( New Delhi ) : जब भी हिल स्टेशन की बात आती है तो हमारे में मन में सबसे पहले हिमाचल का शिमला मनाली या उत्तराखंड का नैनीताल मसूरी याद आते है। ज्यादातर लोग वीकेंड पर या स्पेशल आॅक्जेन का जश्न मनाने के लिए हिमाचल या उत्तराखंड के पहाड़ी वादियों में जाना पसंद करते है। लेकिन क्या आपने सोचा है इन जगहों के अलावा और भी खूबसूरत पलेस है जहां आप घूमने के लिए जा सकते है। हम बात कर रहे है बिहार के हिल स्टेशन की। बिहार को एक गर्म और ह्युमिड राज्य के रूप में जाना जाता है। लेकिन बिहार में भी कुछ ऐसे हिल स्टेशन है जो अपनी सुंदरता और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। बिहार की इन जगहों के बारे में शायद ही आपने सुना होगा। बिहार के इन हिल स्टेशनों को छोटा श्मिला या छोटा मनाली भी कहा जाता है। Read Also : Sahara India : अगर आपका भी फंसा है सहारा में पैसा तो अभी करें ये काम, मिलेगा पूरा पैसा!

प्राग बोधि

प्राग बोधि बिहार के गया जिले में स्थित एक फेम्स हिल स्टेशन है। इसे डुंगेश्वारी पहाड़ के नाम से भी जाना जाता है। ये वही जगह है जहां पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। यह स्थान फल्गु नदी के तट के पास और एक पर्वत की चोटी पर स्थित है। प्रागबोधि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

ब्रह्मजुनी पहाड़ी

ब्रह्मजुनी पहाड़ीब्रह्मजुनी पहाड़ी बिहार के गया जिले में स्थित एक और लोकप्रिय हिल स्टेशन है. यह जगह गया जिले के विष्णुपद मंदिर से 1 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. ब्रह्मजुनी पहाड़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. ये हिल स्टेशन शांत और आरामदायक वातावरण प्रदान करते हैं. यहां पर आप प्रकृति की गोद में शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं Read More : High Court: हाई कोर्ट ने अधिकारी की बर्खास्तगी को बताया गलत, 30 साल के वेतन-पेंशन का हिसाब दे पंजाब सरकार

गुरपा पीकगुरपा

गुरपा पीकगुरपा पीक बिहार के गया जिले में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है. यह पहाड़ गुरपा गांव के नजदीक है इसलिए इसे गुरपा पीक के नाम से जानते हैं. इस पहाड़ी का दूसरा नाम 'कुक्कुटपद गिरि' है. गुरपा पीक अपनी शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां से आसपास के क्षेत्रों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है. ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस हैं. यहां पर हरे-भरे जंगल, ऊंची पहाड़ियां हैं, जो आपके मन को मोह लेंगी.

प्रेतशिला पहाड़ी

प्रेतिशिला पहाड़ी बिहार के गया जिले में स्थित एक फेमस हिल स्टेशन है। यह गया शहर से लगभग 8 किमी उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। प्रेतशिला पहाड़ी अपनी सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां पर भगवान यम का मंदिर है। इसका निर्माण शुरू में इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किया गया था। आप इस मंदिर के पास रामकुंड नामक तालाब देख सकते है, कहा जाता है भगवान राम ने एक बार इसमें स्रान किया था। यह हिल स्टेशन शांत और आरामदायक वातावरण वाला है।