Dainik Haryana News

Indian Railways : ऐसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन,हर रोज गुजरती हैं 600 ट्रेनें
 

Railways News : आज हम आपको भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है,जहां हर रोज लगभग 600 ट्रेनें गुजरती हैं। इस रेलवे स्टेशन पर 23 प्लेटफॉर्म है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से
 
 
Indian Railways : ऐसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन,हर रोज गुजरती हैं 600 ट्रेनें

Dainik Haryana News, Howrah Junction ( New Delhi ) : भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन गोरखपुर में है यह तो आप सभी जानते ही है लेकिन क्या आपको भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में भी पता है। आज हम आपको भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में बताएगें।

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है हावड़ा जंक्शन। इस रेलवे स्टेशन पर 26 रेल लाइन बिछी हुई हैं। यहां पर 23 प्लेटफॉर्म हैं। इस स्टेशन को भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त हैं। यह स्टेशन हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यहां पर हर रोज करीब 600 ट्रेनें गुजरती हैं। जब आप इस स्टेशन पर पहली बार जाएगें तो आपको लाखों लोग आते जाते दिखाई देंगे। इस स्टेशन पर हर दिन लगभग 10 लाख लोगों की आवाजाही है।

Read Also : Indian Railway : यात्रियों ने हाईजैक किया एसी कोच, देखें कैसे

खूबसूरत है हावड़ा जंक्शन 

हावड़ा जंक्शन को देश के सबसे खूबसूरत स्टेशन का भी दर्जा प्राप्त है। बाहर से ही नहीं भीतर से भी यह स्टेशन विदेश के स्टेशनों से कम नहीं लगता। कोलकाता का यह रेलवे स्टेशन टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 नाम से भी जाना जाता है।  इस जंक्शन पर एकसाथ एक ही समय पर कई ट्रेनें खड़ी की जा सकती है। यह क्षमता शायद ही भारत के किसी अन्य रेलवे स्टेशन की हो।

हावड़ा कैसे पहुंचे 

 हवाई मार्ग से :

कोलकाता हवाई अड्डा हावड़ा का पास का हवाई अड्डा है। यह एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहां से आप कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ले सकते हैं। इस हवाई अड्डे को काफी अच्छे से बनाया गया है। जो यात्रियों को सुविधाएं और सेवा प्रदान करता है।

सड़क मार्ग से :

राज्य परिवहन की बसों के साथ-साथ निजी बसें शहर को देश के कई अन्य शहरों से जोड़ती हैं। आप हावड़ा से कोलकाता (10 किमी), खड़गपुर (110 किमी), दुर्गापुर (150 किमी), जमशेदपुर (230 किमी) के लिए काफी आसानी से बसें ले सकते हैं।

बांग्लादेश से है सीधा रेल संपर्क

 हावड़ा जंक्शन भारत के सबसे बड़े और पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन का निर्माण 1854 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किया गया था। अंग्रेजों के जमाने का यह रेलवे स्टेशन आज तके वैसे ही खड़ा है। इसका नाम हावड़ शहर के नाम पर रखा गया था। भारत का यह इकलौता रेलवे स्टेशन है, जिसका रेल संपर्क सीधे बांग्लादेश से है। मैत्री एक्सप्रेस जो सीधे कोलकाता से ढाका के बीच चलती है , दोनों शहरों को जोड़ती है।  

Read More : Indian Railway Bharti : रेलवे में इतने हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

क्रांतिकारियों का क्रेंद था हावड़ा जंक्शन

 यह रेलवे स्टेशन ब्रिटिश काल से जुड़ा है। इसलिए कभी यह जंक्शन क्रांतिकारियों का केंद्र हुआ करता था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी मीटिंग और सभी योजनाएं यहीं तैयार होती थीं। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी योगेश चंद्र चटर्जी को काकोरी कांड से पहले हावड़ा स्टेशन पर ही गिरफ्तार किया गया था।