Dainik Haryana News

India's Richest Familys: भारत की सबसे अमीर फैमली, अंबानी परिवार खड़ा इस नंबर पर

 
India's Richest Familys: भारत की सबसे अमीर फैमली, अंबानी परिवार खड़ा इस नंबर पर
Richest Familys in India: भारत में एक से बढ़कर एक करोबारी है। आपको तो बस अंबानी और अडानी के बारे में ही पता होगा, लेकिन भारत में पैसे वालों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपके लिए भारत के 10 सबसे अमीर फैमली के बारे में बताने जा रहे हैं। जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News: Top 10 Richest Familys in India(नई दिल्ली):   भारत की सबसे अमीर फैमली का नाम सुनते ही आपके मन में अंबानी और अडानी का ख्याल जाता होगा, लेकिन भारत में और भी बहुत फैमली हैं जिनके पास पैसे को कोई कमी नहीं है। चलिए शुरू करते हैं टाप 10 की लिस्ट। 1. मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं और दुनिया के 13 वें सबसे अमीर आदमी हैं। साल 2023 में 5.6 अरब की बढ़ौतरी के साथ मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 92.3 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। Read Also: Haryana Ki Khabar : हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने नए साल पर दी बड़ी सौगात, देख लें अभी 2. भारत के दुसरे सबसे अंमीर आदमी गौतम अडानी हैं। एक समय जहां दुनिया के दुसरे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी आज 15 वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, छोटी मोटी नहीं 35.54 अरब डॉलर की। उनकी कुल संपत्ति 85.1 अरब डॉलर है। 3. शापूर मिस्त्री शापूर मिस्त्री भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं। इनकी संपत्ति 34.1 अरब डॉलर है। 4. शिव नादर शिव नादर 32.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत में चौथे नंबर पर बने हुए हैं। Read Also: Govt. Scheme : बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही 90 हजार रूपये की बड़ी रकम, जान लें योजना में आवेदन करने का तरीका 5. सावित्री जिंदल सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं और उनका अमीरी के मामले में 25.3 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवा नंबर बना हुआ है। 6. अजीम प्रेमजी अजीम प्रेमजी दुनिया के 68 वें और भारत के छठे सबसे अमीर आदमी हैं, उनकी कुल संपत्ति 24.5 अरब डॉलर है। 7. दिलिप संघवी दिलिप संघवी भारत के सातवें सबसे अमीर आदमी हैं और दुनिया भर में उनका नंबर 20.3 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 85 वां बना हुआ है। 8. लक्ष्मी मित्तल लक्ष्मी मितल का भारत में आठवां नंबर है। उनकी कुल संपत्ति 19.8 अरब डॉलर है तथा दुनिया भर में वो 89 वें नंबर पर आते हैं। 9. राधाकृष्ण दमानी राधाकृष्ण दमानी का नंबर भारत में नौवां है और दुनिया भर में 94 वां। उनकी कुल संपत्ति है 19.4 अरब डॉलर। 10. कुमार बिरला कुमार बिरला दुनिया के 103 वें सबसे अमीर आदमी हैं और भारत में इनका नंबर 10 वां आता है। उनकी कुल संपत्ति 17.7 अरब डॉलर है।