Dainik Haryana News

International Women Day : 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? 

Mhila Devas 2024 : आज के समय में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपना हुनर दिख रही हैं। आज महिला किसी पुरूष से कम नहीं है। 8 मार्च को हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। 
 
International Women Day : 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? 

Dainik Haryana News,International Women Day 2024 Date(ब्यूरो)बहुत से इलाके आज भी  ऐसे हैं जहां महिलाओं को उतना सम्मान नहीं मिलता जितना उन्हें मिलना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी वजह, महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में नहीं पता होता है। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाए और जागरूक किया जाए। हर एक महिला को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का मकसद है। साल 1909 में महिला दिवस को मनाया जाने लगा था जो आज तक मनाया जा रहा है। 


8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस(Women Day Kyu Mnaya jata hai)?

साल 1908 में अमेरिका में मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाएं शामिल हुई थी। वो 15 हजार महिलाएं न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने अधिकार मांगने के लिए उतरी थी। इस आंदोलन में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने की भी मांग की गई।कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतनमान बढ़ाया जाए। जब सरकार के कानों में कामकाजी महिलाओं की आंदोलन की आवाज पहुंची, तो एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का एलान किया।

इसके बाद सन 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए आंदोलन शुरू किया और सम्राट निकोलस ने पद से त्याग पत्र दे दिया। उसके बाद 8 मार्च के दिन यूरोप की महिलाओं ने रेली निकाली जिसकी वजह से उसे दिन ऐलान किया गया कि हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।


महिला दिवस 2024 की थीम(Theme of Women Day 2024):

साल 2022 की थी 'जेंडर इक्वालिटी टुड फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' था। साल 2023 में थी 'एम्ब्रेस इक्विटी' थी। इनका अर्थ लैंगिक सम्मानता से है।