Dainik Haryana News

Jyoti Maurya:  ज्योति मौर्य की कहानी सुनने के बाद एक पति ने पत्नी की पढ़ाई रोकी तो पत्नी पहुंची थाने

 
Jyoti Maurya:  ज्योति मौर्य की कहानी सुनने के बाद एक पति ने पत्नी की पढ़ाई रोकी तो पत्नी पहुंची थाने
Haryana News: आजकल ज्योति मौर्य की कहानी पुरे जोरों सोर पर है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा कर अपने पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया। अपना सब कुछ अपनी पत्नी को सफल बनाने के लिए दांव पर लगा दिया। लेकिन उसे मिला क्या धोखा। Dainik Haryana News: #Story of Jyoti Maurya(ब्यूरो): ज्योति मौर्य की कहानी जैसे ही सामने आई, बहुत से पतियों ने डर के मारे अपनी पत्नियों को पढ़ाई से हटाकर घर बैठा लिया। लेकिन एक घटना ऐसी सामने आई जहां पति के पढाई छुड़वाने से एक पत्नी पुलिस थाने शिकायत करने पहुंच गई। घटना बकसर जिले के चौगाई की है। जहां खुशबू कुमारी की शादी चौगाई के पिंटू सिंह से साल 2010 में हुई थी। इसके बाद से ही खुशबू BPSC की तैयारी कर रही थी। उसका पति हर मुश्किल घड़ी में उसका साथ दे रहा था। असफल होने के बाद भी उसके पति ने उसको पढ़ाई जारी रखने के लिए उसका सहयोग किया। Read Also: Crime News: 4 जोड़ी जूतों के बदले 7 साल की जेल! लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्य की खबर सामने आई तो पति ने पत्नी की पढ़ाई छुड़वा दी। पत्नी का कहना है कि उनके पति को भय है कि उसके साथ भी ज्योति मौर्य वाली कहानी ना बीत जाए। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा सब एक जैसे नहीं होते। महिला पढ़ाई छुड़वाने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पति-पत्नी दोनों की नौंक झोंक देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इसकी चर्चा पुलिस थाने में ही नहीं बल्कि पुरे बक्सर जिले में हो रही है। खबर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी की शिकायत के बाद पति को थाने बुलाया गया तो पति का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही, जिसकी वजह से वह आगे BPSC की तैयारी का खर्च नहीं उठा सकता। Read Also: Sawan : सावन के महीने में इन चीजों के दान से होती है धन की प्राप्ति इसके बाद पुलिस ने कहा की सब एक जैसे नहीं होते तथा पत्नी को समझाबूझा कर घर वापस भेज दिया है। ज्योति मौर्य की खबर वायरल होने के बाद बताया गया है कि बहुत से पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई छुड़वा दी है।