Dainik Haryana News

Land Acquisition : क्या सच में अपनी प्रोपर्टी बचाने के लिए गोली चलाने का अधिकार देता है कानून 

Land Rule : भारत एक ऐसा देश है जहां पर आप अपनी आत्मरक्षा के लिए हिंसा कर सकते हैं। इस कानून के तहत आप अपनी पूंजी से खरीदी गई जमीन से अवैध कब्जे को हटवा सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कैसे।
 
Land Acquisition : क्या सच में अपनी प्रोपर्टी बचाने के लिए गोली चलाने का अधिकार देता है कानून 

Dainik Haryana News,Property Rules(ब्यूरो): भारतीय संविधान हर नागरिक को आत्मरक्षा का अधिकार देता है। संविधान की धारा 96 से लेकर 106 तक आपको अपनी  रक्षा करने के अधिकार दिए जाते हैं। अगर कोई आपकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करता है तो आप अपनी संपत्ति को और अपनी जान को बचाने के लिए गोली चला सकते हैं, लाठी-डंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आप ताकत के जरिये आपनी संपत्ति को किसी के कब्‍जे से छुड़ा सकते हैं. हालांकि आपको ऐसे विवाद से बचना चाहिए और किसी की जान लेने के बारे में कतई नहीं सोचना चाहिए. इसकी बड़ी वजह ये है कि फिर विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है और कुछ भी हो सकता है।

READ MORE :Delhi-NCR के स्कूलों में इस तारीख से हुई शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा

कानून भी लेगा आपका पक्ष

अमूमन किसी की संपत्ति या निर्माण को गिराने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन आत्‍मरक्षा के अधिकार के कानून का संरक्षण अगर आपको प्राप्त होता है तो ऐसे मामलों में आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है. इतना ही नहीं अगर दूसरा पक्ष आपके खिलाफ कोर्ट में या पुलिस में शिकायत करता है तो वहां भी आपके पक्ष में ही सुनवाई की जाएगी।

 जानें कैसे काम करता है कानून :

इस कानून के बारे में बात की जाए तो अगर आपकी संपत्ति पर कोई कब्जा करने का निर्णय ले लेता है तो साळा ही उसमें अपना सामान लाकर भी रख लिया है तो कानून अपनी संपत्ति  पाने के लिए बल की प्रयोग की इजाजत देता है। आप न सिर्फ उसकी संपत्ति को गिराकर यानी ढहाकर उस पर दोबारा कब्‍जा कर सकते हैं, बल्कि उसका सामान भी अपनी संपत्ति से निकालकर बाहर फेंक सकते हैं।

READ ALSO :Delhi Weather : दिल्ली में आज 'कोल्ड डे' का ऐलान, इतने डिग्री तापमान में गिरावट

कितना हो सकता है नुकसान :

ध्यान  देने  वाली बात तो ये है कि इस कानून के तहत आपको भले ही संरक्षण प्राप्त हो और अपनी संपत्ति को ताकत का इस्तेमाल बिना कोर्ट के चक्कर काटे भी कर सकते हैं। लेकिन इसकी कुछ पाबंदियां भी हैं. कानून यह तय करता है कि आप उतनी ही ताकत का इस्‍तेमाल कर सकते हैं, जितना कि सामने वाला आपके खिलाफ होता है, प्रोपर्टी पर कब्जा करने वाले ने आप पर लाठी-डंडो से हमला किया है तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर वह आप को गोली मारता है या आपकी जान लेने की कोशिश करता है तो आप भी कर सकता है।