Dainik Haryana News

Modi Government : बाढ़ से पीडित लोगों को इतने पैसे की मदद देगी सरकार

 
Modi Government : बाढ़ से पीडित लोगों को इतने पैसे की मदद देगी सरकार
PM Scheme : पूरे देश में बारिश और बाढ़ की समस्या से लोगों को बचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पूरे देश के बहुत से इलाकों में पानी भरने के कारण सब कुछ बंद पड़ा है। ऐसे में जो लोग वहां फंसे हुए हैं उनको पैसे की मदद सरकार की और से दी जा रही है। आइए खबर में जानते हैं कितने पैसे की आर्थिक मदद देगी सरकार।
Dainik Haryana News :#Big Breaking (नई दिल्ली): उपायुक्त अनीश यादव ने सोमवार को बरसात के दौरान बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का तुफानी दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी, इसके लिए जल्द ही राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण कि या जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्र में प्रभावित लोगो तक प्रशासन द्वारा राहत सामग्री जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार सभी गावों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को फ्री में दवाइयां देगी और उनकी जांच करेगी।
इन्द्री क्षेत्र के गांव गढपुर टापू और मुसेपूर में यमुना तट पर टैक्टर ट्राली पर बैठ कर पहुंचे तटबंध को मजबूत करने व चौड़ा करने के लिए कार्य निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं क्योंकि अभी बरसात का सीजन जारी है ऐसे में यमुना का जलस्तर बढना स्वभाविक है। इसी के दृष्टिगत सिंचाई विभाग बाढ से बचाव के लिए यमुना के तटबंधों को मजबूत व सुदृढ करे तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखे।
उन्होंने आज फिर से दौहराया की तटबंध के मजबूत व चौडा करने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मैन पावर तथा मशीनरी को बढाएं जाए। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि गढपुर टापू में तटबंध को मजबूत व चौडा करने का कार्य अंतिम चरण में है और यह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने दौरे के दौरान मुसेपूर की महिलाओं की बात सुनी और मौके पर ही जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि पटवारी से उनके मकानों की सर्वे कराया जाए और जिसका जितना नुकसान हुआ है, उसकी रिर्पोट उपायुक्त कार्यलय भिजवाएं।
उपायुक्त अनीश यादव ने सोमवार को घरौंडा ब्लाक के गांव लालूपूरा का दौरा किया और वहां पर यमुना के कटाव की स्थिति का जायजा लिया। इस हालात को देखते हुए उपायुक्त ने एसडीएम घरौंडा अदिति और सिंचाई विभाग को आदेश जारी किए हैं कि वहां पर नजर रखी जाए और तटबंध को मजबूत बनाया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यमुना के कटाव को रोकने के लिए कंकर मिटटी तथा बडे-बडे पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य में प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी स्थिति कंट्रोल में है फिर भी सावधान रहने की जरूरत है।