Dainik Haryana News

MP News: रात के 2.30 मिनट पर दरवाजा खोलो पुलिस है, अंदर से आवाज अच्छा पुलिस,बदमाशों के होंशले बुलंद

 
MP News: रात के 2.30 मिनट पर दरवाजा खोलो पुलिस है, अंदर से आवाज अच्छा पुलिस,बदमाशों के होंशले बुलंद
MP Crime News: बदमाशों की एक हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई। जहां 5 बदमाश एक घर का दरवाजा खटखटाते हैं और रात के 2.30 मिनट पर कहते हैं दरवाजा खोलो हम पुलिस वाले हैं। इसके बाद सारे ही नकाबपोश दरवाजा ना खुलने पर दिवार कुदकर अंदर जाने की कोशिश करते हैं। आगे की घटना की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryan News: Madhya Pradesh News(चंडीगढ़): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी (Narmadapuram District of Madhya Pradesh)में कल रात 5 नकाबपोश बदमाश रात 2.30 मिनट पर चोरी और लूटपाट को अंजाम देने के लिए एक घर का दरवाजा खटखटाते हैं। उस समय घर में महिलएं ही मौजूद थी। MP News,घर के अंदर से आवाज आती है कौन, तो बदमाशों का होशला तो देखों वो कहते हैं दरवाजा खोलो हम पुलिस वाले हैं। गनीमत रही के परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खोला और एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। Read Also: Haryana News: कुशल श्रमिकों को विदेश भेजने पर सहमत हरियाणा सरकार! कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है की 5 बदमाश जो अपने चेहरे को नकाब से ढके हुए हैं और सभी के हाथ चाकु दिखाई दे रहा है। इसके बाद बदमाश दिवार कुदकर घर के अंदर गैलरी में आ जाते हैं। महिलाओं के सोर मचाने से बदमाश भाग खड़े होते हैं। नजदीकी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया की महिलाओं ने इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई तो महिलाओं ने पुछा कौन है। बदमाशों ने कहा पुलिस आई है आपके घर कोई है। महिलाओं ने समझदारी दिखाई और सुबह आने को कहा। इसके बाद महिलाओं ने लाइट जगाई और चुपके से खिड़की से झांका तो देखा 5 नकाबपोश खड़े हैं। Read Also: Namrata Malla New Look : नम्रता मल्ला का बिकनी लुक देखकर दिसंबर के महीने में बढ़ी गर्मी, देखें तस्वीर बदमाशों ने दरवाजा तोड़ अंदर आने की धमकी दी तो महिलाओं ने सोर मचा दिया। बदमाशों ने आस-पास के घरों की बाहर से कुंडी लगा रखी थी, पड़ोसी के लगे कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है। बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगता और पकड़े जाने के डर से वो भाग खड़े होते हैं। सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है।