Dainik Haryana News

NCR : 40 हजार हेक्टेयर पर बसाया जाएगा नया शहर, इन गांवों का होगा विकास

 
NCR : 40 हजार हेक्टेयर पर बसाया जाएगा नया शहर, इन गांवों का होगा विकास
Delhi-NCR : एनसीआर(NCR) वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार की और से जानकारी दी गई है कि एक और नया शहर बसने जार हा है जिसमें बहुत सी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी और इससे जुड़े बहुत से गांवों का भी विकास होगा। आइए जानते हैं कितनी लागत में बनेगा यह नया शहर। Dainik Haryana News,Delhi-NCR News(चंडीगढ़): ग्रेटर नोएडा फेज-2 के मास्टर प्लान में अभी तक कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। जिन भी किसानों की जमीन इससे जुड़ी हुई हैं उनकी भी आपत्तियां जानी जा रही हैं और स्टेक होल्डरों से बातचीत की जा रही है। आमजन की मंजूरी के बाद ही प्रोजक्ट पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इसी महीने बैठक में फेज-2 के लिए मास्टर प्लान पर सहमति हो गई है। READ ALSO :IAS Interview Questions : लड़की से इंटरव्यू में पूछा ऐसा सवाल, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश इस शहर को 40 हजार हैक्टेयर पर बसाया जाएगा। इसमें सिंचाई विभाग, वन विभाग, पर्यावरण प्रदूषण, जिला प्रशासन आदि को शामिल किया जाएगा। ऐसे में मास्टर प्लान के एरिया में नहर, नाला आदि की जानकारी सभी सिंचाई विभाग ही देगा। अगर कोई वेटलैंड या ग्रीनरी है तो वन विभाग बताएगा और तालाब, पोखर, झील आदि की जानकारी जिला प्रशासन देगा। फेज-2 में अधिकांश गांव गौतमबुद्ध नगर जिले के हैं। फेज-2 हापुड़ और बुलंदशहर सीमा तक पहुंच जाएगा। फेज-2 मास्टर प्लान लागू होने से गांवों के विकास का रास्ता भी साफ हो जाएगा। READ MORE :Toady Weather Update: बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड ओले भी गिरने की संभावना

2007 में बनी थी योजना :

ग्रेटर नोएडा के फेज-2 का मास्टर प्लान योजना को 2007 में बनाई गई थी, इसका काम लंबे समय से रूका हुआ था। यानी तीन साल पहले जो मास्टर प्लान बनना था वो अब बनाया जा रहा है और अब काम तेजी से हो रहा है। जिस जमीन पर शहर बनाया जाएगा वहां पर काफी ज्यादा अवैध निर्माण हो गए हैं जिसकी वजह से परेशानी हो रही है।