Dainik Haryana News

Nuh Violence:  नूंह हिंसा में पीड़ित लोगों को इतने लाख रूपये  का मुआवजा देगी सरकार

 
Nuh Violence:  नूंह हिंसा में पीड़ित लोगों को इतने लाख रूपये  का मुआवजा देगी सरकार
Mewat Latest News: नूंह में 31 जुलाई को हु ई हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है और बहुत सी सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसी की भरपाई करने के लिए हरियाणा सरकार ने लोगों को मुआवजा देने का वादा किया है। आईए खबर में जानते हैं कितने रूपये दे रही सरकार। Dainik Haryana News,Nuh Violence(New Delhi): नूंह में हुई हिंसा और अलग-अलग क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। सरकार ने लोगों से इस नुकसान का ब्योरा मांगा है और भरपाई करने  का वादा किया है। ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सरकार ने ब्योरा मांगा है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य मुआवजे की वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। सरकार का कहना है कि व्यक्तिगत संपत्ति का जो भी नुकसान हुआ है हम उसकी भरपाई करेंगे। READ ALSO : Post Office में 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेंगे, मिलेंगे इतने लाख रूपये का रिटर्न https://ekshatipurtiharyana.gov.in पर जाकर आप भरपाई के लिए मांग कर सकते हैं। सरकार की और से नई फीचर्स को लाया गया है जिसके तहत आप संपत्ति और जानमाल की हानि का ही ब्योरा दे सकते हैं। मुआवजे की गणना सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही किया जाएगा।

ऐसे दें पोर्टल पर जानकारी :

सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद अपना मोबाइल फोन नंबर डाल दें और पीपीपी देने के बाद किल्क करना है। अगर किसी का 5 लाख रुपए का नुकसान होता है तो उसको 80% तक की भरपाई की जाएगी और 4 लाख रुपए दिए जाएंगे। 5 से 10 लाख रुपए तक की संपत्ति के नुकसान के लिए 70 प्रतिशत की भरपाई की जाएगी। 10 से 20 लाख रुपए के नुकसान के लिए 60 फीसदी तक की भरपाई की जाएगी। 20 से 50 लाख रुपए के नुकसान के लिए 40 फीसदी की भरपाई होगी। 50 से 1 करोड़ के नुकसान के लिए 30 फीसदी तक भरपाई होगी। READ MORE :Reliance Jio : मई में जियो ने हरियाणा में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक  1 करोड़ से 1.5 करोड़ के नुकसान की 20 फीसदी तक भरपाई होगी। यानी 50 लाख रुपए तक के मुआवजे का सरकार भुगतान करेगी। इसी तरह अचल संपत्ति के लिए 1 लाख रुपए तक का भुगतान सरकार करने जा रही है। 1 से 2 लाख के नुकसान के लिए 75%, 2 से 3 लाख रुपए के नुकसान के लिए 60%, 3से 5 लाख के नुकसान को लिए 50%, 5 से 7 लाख के नुकसान के लिए 50%, 7 से 25 लाख के नुकसान को लिए 30% नुकसान की भरपाई करेगी सरकार।