Dainik Haryana News

Property Rules : जानें ससुर की प्रॉपटी में कितना होता है बहू का हिस्सा, क्या कहता है कानून 
 

Property Rule In India : जब भी एक बेटी किसी दूसरे के घर शादी करके आती है तो उसे अपने पति के घर में कुछ अधिकार मिलते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ससुर की प्रॉपटी में बहू का कितना हिस्सा होती है और कितने के लिए बहू दावा कर सकती है। अगर नहीं तो बने रहें हमारे लेख के साथ अंत तक। 
 
Property Rules : जानें ससुर की प्रॉपटी में कितना होता है बहू का हिस्सा, क्या कहता है कानून 

Dainik Haryana News,Property Rule For Daughter-in-law (ब्यूरो): अगर आप किसी की संपत्ति में अधिकार का दावा करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले कानून के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बिना कानून के जाने अगर आप दावा करते हैं तो आपको ही उल्टा पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ससुर की संपत्ति में बहू का कितना हिस्सा होता है। सुरक्षा अधिनियम ने महिलाओं को अपने पति के साथ घर में रहने का अधिकार दिया है। ये अधिकार महिला की सुरक्षा, मानसिक और शारीरिक सुरक्षा की रक्षा करने के लिए होता है। 

क्या कहता है कानून?

READ ALSO :High Court Decision : किसी और के साथ संबंध बनाते देख पति पहुंचा हाई कोर्ट, उसे ही पड़ गए लेने के देने

महिला के ससुराल में अगर उसकी खुद की कोई संपत्ति होती है और काई झगड़ा हो जाता है तो नियम के तहत चाहे वह घर हो या प्रॉपटी उस पर महिला का हक होता है। जो संपत्ति खुद के पैसों से अर्जित की जाती है उस पर उसी का हक होता है चाहे वो महिला हो या पुरूष।

कितना होता है बहू का अधिकार?

महिला का सास-ससुर की प्रॉपटी पर कोई अधिकार नहीं होता है और ना ही वो दावा कर सकती है। सास-ससुर के देहांत होने के बाद भी संपत्ति उसके पति के नाम पर जाती है ना कि महिला के नाम पर। लेकिन अगर सास-ससुर से पहले महिला के पति की आक्सिमिक मौत हो जाती है तो महिला को उस समय प्रॉपटी मिल सकती है अगर उसके ससुर ने किसी और के नाम पर वसीयत ना लिखि हो।

READ MORE :Haryana-Punjab High Court Decision: हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट की तरफ से रद्द करी ये भर्ती, युवाओं को तगड़ा झटका

पति की मौत पर पत्नी के संपत्ति में अधिकार :

अगर संपत्ति की वसीयत लिखे बिना पति की मौत हो जाती है तो उसकी पूरी संपत्ति उसकी विधवा पत्नी और लड़के की मां को मिलती है। लेकिन पहले ये देखना होगा कि पति पहले किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर कोई वसीयत ना लिखि हो।