Dainik Haryana News

Ram Mandirजानें राम मंदिर के लिए पुरे देश से मगवाई जा रहीं कौन-कौन सी चीजें

Which Things are Being Ordered:आज हम आप को राम मंदिर के बारे में बताएंगे की देश बर से कौन-कौन सी चीजें राम मंदिर के निर्माण के लिए आ रही है आईए जानते हैं पूरी खबर के बारे में। 
 
Ram Mandir: जानें राम मंदिर के लिए पुरे देश से मगवाई जा रहीं कौन-कौन सी चीजें

Dainik Haryana News,Which Things are Being Ordered For Ram Mandir (New Delhi):जिस घड़ी का कई लोगों को बहुत समय से इंतजार था वो कुछ दिनों में आने वाली है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए सरकार, प्रशासन और देशभर के लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जैसे-जैसे 22 जनवरी की तारीख पास आती जा रही है लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर से लोगों ने दान किया है। कई लोगों ने राम मदिंर के लिए बहुत सारी विशेष पूजा साम्रग्री और भोग के लिए व्यंजन भेजे हैं। कहां से क्या-क्या चाजें आ रही हैं।

Read Also:UP Govt. Scheme : यूपी सरकार ने आमजन को दी खुशखबरी, 2.18 करोड़ लोग बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड

 सबसे बड़ी दीया(TheBbiggest Llamp)

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में दीपक जलाए जाएंगे. लेकिन एक दीपक ऐसा है जो काफी खास माना जा रहा है. राउरकेला ओडिशा में सबसे बड़ा दीपक तैयार किया जा रहा है। इस दीपक को बनाने में करीब 500 किलो मिट्टी, 50 बांस, 2 पुट्टी के कट्टे का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दीपक में 6-7 हजार घी डाला जा सकता है. ये दीया 18 जनवरी को तैयार हो जाएगा।

राम मंदिर के 108 फीट लबीं धूपबत्ती  (108 feet long incense sticks of Ram temple)

राम मंदिर(Ram Mandir) के लिए लोगों ने कई सारी चीजें भेजी हैं। इन्हीं में एक है 108 फीट लबीं धूपबत्ती आ रही है जिसका वजन करीब 3,610 किलो है। इस धूपबत्ती को गुजरात(Gujarat) से अयोध्या सड़क के रास्ते से भेजा गया है। इसे बनाने के लिए कई महीनों का समय लगा है। बताया जा रहा है कि ये धूपबत्ती 1 से 1.5 महीने तक लगातार जलेगी।

राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा(2100 kg bell in Ram temple)

राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा लगाया जाएगा जो मंदिर की सुंदरता को और बढ़ाएगा. इसे बनाने में करीब 4 साल का समय लगा है. इसे अष्टधातु से तैयार किया गया है और इस घंटे की ऊंचाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है।  इस घंटे से निकलने वाली आवाज काफी दूर तक सुनाई देगी। राम मंदिर के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से 200 किलो लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे. ये लड्डू खास मेवा, मिश्री, केसर से मकर संक्रांति के दिन तैयार किए जाएंगे।

Read More:UP News: राम मंदिर को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

44 फीट ऊंचा ध्वजा दंड(44 feet high flagpole)

राम मंदिर के शिखर पर अहमदाबाद(Ahmedabad) में बना 44 फीट ऊंचा ध्वजा दंड लगाया जाएगा। इसका वजन करीब 5.5 टन है। 8 महीने पहले से ये ध्वजा दंड बनाया जा रही था। 5 जनवरी को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने इस 44 फीट के ध्वजा दंड को अयोध्या के लिए रवाना किया था।