Dainik Haryana News

 School Holiday  :   स्कूल के बच्चे की हुई बल्ले-बल्ले इस दिन तक रहेगें स्कूल बंद!
 

UP School Holiday   :   कड़ाके की ठंड के कारण देशभर के स्कूलों की छुट्टियां को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मौसम के हालात को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाया गया है। शीतलहरों को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि 3 फरवरी तक कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन क्लासें चलेगी।
 
 
 School Holiday  :   स्कूल के बच्चे की हुई बल्ले-बल्ले इस दिन तक रहेगें स्कूल बंद!

Dainik Haryana News, School Holiday News  (New Delhi)  :  देशभर पर ठंड का प्रकोप जारी है। घर में बंद होने के बाद भी हाथ पैर सुन्न पड़ गए है। उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोगों की हालत खराब हो रही है। शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। मऊ, सहारनपुर, लखीमपुरी खीरी गोरखपुर समेत कई जिलों में 31 जनवरी तो कई जनपदों में 3 फरवरी तक अवकाश बढ़ा दिया गया।

 

Read Also : Delhi ny Weather : मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले दो दिन दिल्ली वासियों की बढ़ जाएंगी परेशानियां


इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल यूपी के 4 जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। सहारनपुर, गोरखपुर, मऊ और लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर 31 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। शीतलहरों को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि 3 फरवरी तक कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन क्लासें चलेगी।

भीषण सर्दी के चलते बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां 


शीतलहर और कोहरे से लोग बेहाल है। भीषण ठंड को देखते हुए सहारनपुर  में  क्लास 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया। 

लखीमपुर खीरी, मऊ और गोरखपुर में भी अवकाश बढ़ा

ठंड के प्रकोप के चलते  मऊ जिले  में भी जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय विद्यालयों समेत सभी बोर्डों के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। गोरखपुर और लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां 30 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।

Read More : Section 144 In Delhi : दिल्ली में 29 दिनों तक धारा 144 का ऐलान, जानें वजह

 इस दौरान परिषदीय स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहकर विभागीय कामकाज करते रहेंगे। कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की टाइम को 10 बजे से 3 बजे तक किया गया है। यह फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया गया है। लखीमपुर खीरी में सर्दी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों में डीएम के आदेश पर फिर छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब 30 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी रहेगी।