Jaipur to Mumbai Train Firing: जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में अचानक से धड़ा-धड़ गोलियां चलने लगी। जिसको देख ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को जान बचानी मुश्किल हो गई। फायरिंग में 4 लोगों की जान भी चली गई।
Dainik Haryana News:Maharashtra News(नई दिल्ली):आखिर RPF कांस्टेबल चेतन ने इतने बड़े हादसे को क्यों अंजाम दिया। ऐसी क्या बात रही होगी, जिसकी वजह से चेतन ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और 4 लोगों की जान ले ली।
कहाँ शुरू हुई फायरिंग और
जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में B-5 के डिब्बे में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। जिसकी वजह से डिब्बे में सवार लोगों के जान के लाले पड़ गए। इस हादसे में 4 लोगों समेते एक RPF के ASI की भी मौत हो गई।
Read Also: Haryana : 10वीं,12वीं पास के लिए हरियाणा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2 हजार पदों पर निकली भर्ती किसने की फायरिंग
फायरिंग करने वाला और कोई नहीं, RPF का एक कांस्टेबल ही था। जिसकी पहचान चेतन के रूप में हुई है जो RPF का ही जवान है। इस समय वो ड्यूटी पर तैनात था। जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन जब सुबह 5.23 पर पालघाट से निकलने के बाद अचानक से RPF के जवान चेतन ने डिब्बे में गोलियां चलानी शुरू कर दी। चेतन ने एक एएसआई और 3 लोगों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद चेतन चलती रेलगाड़ी से ही कुद गया। मरने वाले ASI का नाम टीका राम और तीन अन्य यात्री शामिल हैं। चेतन को बोरीवली मीरा रोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभी तक इस गोलीबारी करने की सही वजह नहीं सामने आई है। पुलिस जांच में लगी है तथा आरपीएफ जवान चेतन से पुछताछ कर रही है।
Read Also: Anju In Pakistan: क्या पाकिस्तान ले रहा अंजू से सीमा हैदर के पाकिस्तान आने का बदला! रेलवे ने किया मुआवजा का ऐलान
हादशे में मारे गए टीका राम मीणा के परिवार को 15 लाख रूपये कि धनराशि रेलवे सुरक्षा कल्याण की और से तथा 15 लाख रुपये पैंशन सम्मान निधि की और से। 65 हजार रूपये इंश्योरेंस के तौर पर और 20 हजार रूपये अंतिम संस्कार के लिए दिए जाएंगे। आखिर RPF कांस्टेबल चेतन ने इतने बड़े हादसे को क्यों अंजाम दिया। ऐसी क्या बात रही होगी, जिसकी वजह से चेतन ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और 4 लोगों की जान ले ली। किसी को भी इस बात का पता नहीं चल रहा। इस बात का खुलासा तो चेतन ही कर सकता है। लेकिन चेतन अभी तक इस बात पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। चेतन से पुछताछ की जा रही है। इस मामले से जुड़ी ताजा जानकारी पाने के लिए बनें रहें हमारे न्यूज चैनल के साथ।