Dainik Haryana News

Sukhdev Singh Gogamedi: आज होगा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम संस्कार, स्कूल कालेज रहेंगें बंद

 
Sukhdev Singh Gogamedi: आज होगा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम संस्कार, स्कूल कालेज रहेंगें बंद
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके ही घर में बदमाशों नें गोली मारकर हत्या करदी। इसके बाद से राजस्थान में हडकंप मचा हुआ है। कई जगह आज भी जाम लगाए जा रहे हैं और जिन बदमाशों नें इस घटना को अंजाम दिया है उनकी पहचान हो चुकी है। Dainik Haryana News: Gogamedi Last Rites(नई दिल्ली): आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से पुरा राजस्थान बंद है। राजपुत समाज में आक्रोश बना हुआ है। आज हनुमानगढ़ में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज 12 बजे तक टोंक में बाजार बंद रहेगा गोगामेड़ी हत्या के बाद से राजस्थान में काफी नाराजगी देखने को मिली है। आज 12 बजे तक टोंक मे बाजार बंद रहेगा। गोगामेड़ी की हत्या के बाद जयपुर में भी कई दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज 12 बजे तक स्कूल कालेज भी बंद रहने वाले हैं।

अंतिम संस्कार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

आज गोगामेड़ी की पार्थिव देह को हनुमानगढ़ ले जाया जाएगा। इस बीच रास्ते में कई जगहों पर उनके लिए अंतिम दर्शन और श्रद्धंजली का कार्यक्रम रखे गए हैं। आज 7 दिसंबर 2023 को उनको श्रद्धंजली दी जाएगी। राजपूत सभा भवन ( प्रातः 6:45 बजे) भवानी निकेतन मुख्य द्वार ( 7:00) चौमू (7:45) रींगस (8:15) सीकर (8:45) लक्ष्मणगढ़ (9:15) फतेहपुर (9:45) चूरू (10:15) तारानगर (11:15) साहवा (दोपहर 12:00) भादरा (12:45) निवास स्थल गोगामेड़ी (2:00)

दिल्ली क्राइम ब्रांच के हाथ लगा कुछ खास

गोगामेड़ी की हत्या के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और हर तरह से जांच करने बाद दिल्ली वापस लौटी। बताया जा रहा है कि हत्या के पिछे बडें गेंगस्टर ग्रुप का नाम सामने आया है। इसी के चलते दिल्ली से 5 पुलिस कर्मी जांच के लिए दिल्ली पहुंचे थे। एसाआईटी का गठन किया गया है। गोगामेड़ी पर उनके ही घर में 17 राउंड फायर करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस दोनों के ठिकानों पर दबीश कर रही है।