Dainik Haryana News

Today Weather : देश के इन राज्यों में आज मौसम बदलेगा अपना मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट जारी!

 
Today Weather : देश के इन राज्यों में आज मौसम बदलेगा अपना मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट जारी!
Weather Update : पूरे देश में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है और ठंड की दस्तक हो चुकी है। देशभर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। हाल ही में मौसम विभाग ने 4 दिन का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कौन से राज्यों में होने जा रही है बारिश। Dainik Haryana News,Aaj Ka Mosam(नई दिल्ली): मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है, जिसके बाद किसानों की धान की फसल खराब हो रही है। आईएमडी(IMD) ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तुफान तेज के गंभीर रूप धारण करने की संभावना है जसके बाद मौसम एकदम से बदलने जा रहा है। साइक्लोनिक तूफान के लिए मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है और मछुआरों को भी समंदर से दूर रहने की सलाह दी है ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो सके। 21 और 22 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है, साथ में आंधी तुफान और बिजली भी चमक सकती हैं। READ ALSO :Jokes in Hindi: हंसते रहोगे तो फायदे में रहोगे

इन इलाकों में भी होगी तेजी बारिश?

मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में 24 और 25 अक्टूबर को हल्बी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 25 अक्टूबर को विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, पूर्वी भारत ओडिशा में भी बारिश की संभावना है।

जानें कैसा है राजधानी का मौसम(delhi Ka Mosam)?

राजधानी में तापमान रिज इलाके में दर्ज हो रहा है और सुबह शाम ठंड का अहसास होता है।आज के मौसम की बात की जाए तो आसमान पूरी तरह से साफ है और 31 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान है। राजस्थान में विभाग का कहना है कि 22अक्टूबर से एक कम प्रभाव वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार हैं. जिसका असर मौसम पर देखने को मिलेगा। READ MORE :Israel War: हमास हमले के बाद एक और देश ने इजरायल पर दागी मिसाईल, मामला और गंभीर विश्व युद्ध का डर लगा सताने इसकी वजह से हल्की बारिश हो सकती है और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसकी वजह से सिरोही, हनुमानगढ़, सीकर, फतेहपुर शेखावटी आदि जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में तापमान में15 डिग्री तक पहुंच गया है 26 अक्टूबर तक बारिश के आसार रहेंगे उसके बाद 27 से नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।