Dainik Haryana News

Unique Village : देश का ऐसा गांव, जिसके हर घर में है छप्पर; जानें ऐसा क्यों

 
Unique Village : देश का ऐसा गांव, जिसके हर घर में है छप्पर; जानें ऐसा क्यों
Gujarat News : देश में बहुत सी ऐसी जगह है जो रहस्य से जुड़ी हुई हैं। ऐसे ही एक गांव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके सभी घरों में छप्पर हैं। किसी भी घर में सीमेंट की छत नहीं है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है। Dainik Haryana News,Unique Village Of Gujarat(चंडीगढ़): वैसे तो आज के समय में हर एक घर सरिया और सीमेंट से बना होता है। लेकिन आज भी देश में एक ऐसा गांव है जहां पर लोग पाइप के घरों में रहते हैं, उनके घरों पर आज भी छप्पर की छत है। जी हां, दोस्तों जिस गांव की हम बात कर रहे हैं वह गुजरात का कच्छ जिला है, जहां पर आज भी लोग कच्चे मकानों में रहते हैं। वहां पर लोगों का ऐसे रहने का कारण है भयानक भूंकप है जिसकी वजह से हजारों लोग मारे गए थे और सभी के घर बर्बाद हो गए थे। READ ALSO :ENG vs NED Live: इंग्लैंड विश्व कप 2023 में दुसरी जीत की और अग्रसर ये गांव सनोसरा है जहां पर भूकंप का क्षेत्र था, जिसकी वजह से ज्यादा तबाही वहीं पर हुई थी। इसलिए वहां के लोग घरों को पक्का करने से डरते हैं कि दोबारा भूकंप ना आए और हम सब मारे ना जाएं। वैसे जिले में तो लोगों ने हाल ही के दिनों में पक्के मकान बनाना शुरू कर दिए हैं परंतु उस गांव में आज भी लोगों के मकान कच्चे हैं।

यह गांव है अद्वितीय :

यह गांव चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है और इसमें 500 के करीब घर हैं। बताया जाता है कि मोमाई माताजी के बंगल में पूजा अर्चना की और लोगों का कहना है तभी ये बात कही गई कि कोई भी अपने घरों की पक्की छत नहीं बनवाएगा। इसलिए गांव की स्थापना से लेकर आज तक किसी ने भी घरों को पक्का नहीं किया है। READ MORE :Gujarat News: बेटी ने दी माता- पिता को दी लव मैरीज की खबर तो पिता ने सर मुंडवाकर लगा दिए बैनर

यहां हैं एक पतरा वाले घर :

यहां के लोग नौकरी पर भी हैं और बिजनेस भी करते हैं, लेकिन फिर भी वो अपने इन्हीं घरों में रहते हैं। यहां पर रहने वाले लोगों ने बताया है कि इस क्षेत्र में बारिश कम होती है भूकंप का खतरा ज्यादा बना रहता है, इसलिए लोग कच्चे घर बनाते हैं ताकि किसी भी तरह से जान माल का खतरा ना हो सके। कई लोगों ने पक्के घर बनाए हैं, लेकिन ज्यादातर लोग आज भी नलियों और पतरे से ही अपने घरों का निर्माण करते हैं। वहां पर लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने घरों को पक्का बनवाया था उनकी आंखों की रोशनी चली गई और वो पागल भी हुए हैं। हालांकि, इस बात के बारे में अभी तक जानकारी नहीं है कि क्या सच में ऐसा हुआ था।