Dainik Haryana News

Viral News : यहां पर जिंदा व्यक्ति की निकाली शव यात्रा, वजह जान उड जाएंगे होश

 
Viral News : यहां पर जिंदा व्यक्ति की निकाली शव यात्रा, वजह जान उड जाएंगे होश
MP News : आपने देखा होगा जब भी किसी की मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार किया जाता है और उसकी शव यात्रा निकाली जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे राज्य की घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जिंदा व्यक्ति की ही शव यात्रा निकाली गई। कारण जान उड़ जाएंगे हौश। Dainik Haryana News,Breaking News(नई दिल्ली): किसी का अंतिम संस्कार तभी किया जाता है जब उसकी मौत हो जाती है और तभी उसकी शवयात्रा निकलती है। लेकिन मध्य प्रदेश में कुछ और ही हो रहा है और जिदां व्यक्तियों की ही शव यात्रा निकाली जा रही है। दरअसल, बारिश ना होने की वजह से इन लोगों ने एक व्यक्ति को चिता पर लेटाया और शव यात्रा निकालकर बारिश होने की मनोकामनांए मांगी। READ ALSO :Chandrayaan 3 Send Temperature of Moon: चंद्रयान 3 ने भेजी चांद के दक्षिणी ध्रुव के तापमान की जानकारी, पता चला क्यों रहती है चांद की सतह इतनी लाला यह एक तरह का टोटका होता है जो बारिश के लिए किया जाता है। मौसम विभाग की और से मंदसौर को सुखा क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। लोगों को परेशानी हुई और गर्मी से बहाल लोगों को एक यही काम सूझा। मध्य प्रदेश में अगर अब बारिश नहीं हुई तो सोयाबीन की फसल खराब हो जाएगी और किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। शवयात्रा पर लेटने वाले चैतन्य सिंह का कहना हैं अगर बारिश नहीं हुई तो कई लोगों की अर्थियां उठेंगी क्योंकि गर्मी इतनी ज्यादा है। READ MORE :Asha Workers : आशा वर्कर्स हरियाणा विधान सभा का करेंगी घेराव अगस्त का महीना काफी गर्मी का होता है इस महीने में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा ही रहता है। वहां पर ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी जिंदे व्यक्ति की शवयात्रा निकाली जाए तो बारिश के आसार बढ़ जाते हैं। ऐसे में कोई भी अपनी शवयात्रा निकलवाने के लिए तैयार नहीं था तो चैतन्य नाम के एक व्यक्ति ने अपना नाम दिया और बोला के मैं निकलवाऊंगा अपनी शवयात्रा। उन्होंने एक साल पहले ही हिंदू धर्म को अपनाया था उनका पहले नाम शेख जफर था। ऐसे में उनकी शवयात्रा को पूरे गांव में घूमाया गया और बहुत से गांव के लोग भी उनके साथ थे।