Dainik Haryana News

Weather News : जानें इस साल फरवरी के महीने में ही क्यों पड़ रही इतनी गर्मी

 
Weather News : जानें इस साल फरवरी के महीने में ही क्यों पड़ रही इतनी गर्मी
Dainik Haryana News : (ब्यूरो) : जैसा की आप जानते हैं इस साल काफी सारे इलाकों में फरवरी के ही महीने में गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल आता होगा के आखिर इस साल दूसरे ही महीने में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है।       इस सवाल का जवाब जानने के लिए बने रहें हमारी खबर के साथ। सोमवार यानी कल राजधानी के मौसम की बात की जाए तो वह 33.6 देखा गया और बताया जा रहा है कि मार्च के महीने में ये 40 से 42 डिग्री जा सकता है। वहीं, ओड़िशा की बात की जाए तो वहां भी मार्च के महीने में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।   Read Also: Phone Blast News : फोन का इस्तेमाल करते समय एक शख्स की गई जान, आप भी जानें     तेजी से गर्मी बढ़ने का करण है पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना, बारिश ना होना। जिसके कारण दिल्ली और राजस्थान जैसे इलाकों में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हर साल पश्चिमी विक्षोभ( western disturbance) के कारण ठंड आती है, ये तुफान को बनाती हैं,   Read Also: Haryana News: हरियाणा में विजिलेंस टीम ने, रिश्वतखोर कर्मचारी को धर दबोचा   जो मध्य सागर में बनकर यहां पर पहुंचती है और ये हवाएं पश्चिमी भारत की और जाकर बर्फ को गिराती हैं जिसके कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि जैसे इलाकों में बारिश होती है और मौसम ठंडा हो जाता है लेकिन, इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है जिसके कारण मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।