Dainik Haryana News

पूरे देश में CAA हुआ लागू

CAA In India : सबसे पहले आपको पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उसके बाद डीएम इसकी जांच करेंगे। कलेक्टर एक बार जांच पूरी कर लेते हैं तो उस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार जांच करेगी और सही होने के बाद नागरिकता के लिए सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
 
पूरे देश में CAA हुआ लागू

Dainik Haryana News,CAA Low(नई दिल्ली): इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूरे देश में सीएए को लागू कर दिया गया है। सीएए का मतलब नागरिका संशोधन कानून है जिसके लिए कल ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी। इस कानून के लागू होते ही हिंदू, सिख व पारसियों की नागरिकता आसान हो जाएगा। कानून में साफ बता दिया गया है कि इस कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी। गैर मुस्लिम लोगों को नागरिकता में इस कानून के लागू होने से आसानी होगी। 


क्या है सीएए(What Is CAA)?

READ ALSO :UP News : सुहागरात के दिन ही मायके वापस क्यों लौटी दुल्हन?

इस कानून को संसद में साल 2019 में पारित किया गया था। इस कानून के लागू होने पर 3 पड़ोसी देशों से आए लोगों को नागरिकता मिलेगी। इसमें पाकिस्तान, आफगानिस्तान व बांग्लादेश को शामिल किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नागरिकता लेने के लिए सरकार ने पोर्टल को लॉन्च किया है जिसमें नागरिकता के लिए आपको आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सरकार जांच करेगी और जांच पूरी होने के बाद ही आपको देश की नागरिकता दी जाएगी। 


ऐसे मिलेगी नागरिकता?

सबसे पहले आपको पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उसके बाद डीएम इसकी जांच करेंगे। कलेक्टर एक बार जांच पूरी कर लेते हैं तो उस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार(CAA Rules) जांच करेगी और सही होने के बाद नागरिकता के लिए सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। नागरिकता में तीन देशों से आए हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी च जैन लोगों को शामिल किया गया है।

READ MORE:UP Govt New Scheme : उत्तर प्रदेश के किसानों को अब सरकार हर महीने देगी इतने रूपये

कानून का कहना है कि जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले इंडिया में आकर बस गए हैं उन लोगों को ही नागरिकता दी जाएगी। इस कानून के लागू होने पर 31,313 लोगों को नागरिकता मिल जाएगी। कानून लागू होने पर हर जगह के लोग खुशी मना रहे हैं और अपनी खुशी हो पटाखे फोड़कर जाहिर कर रहे हैं। 


जानें किस राज्य में कितने हैं सर्रार्थी :

कर्नाटका में 34,343, छत्तीसगढ़ में 62,890, दिल्ली में 10,161,हरियाणा में 1118, जम्मू-कश्मीर में 10,538 हैं।