Dainik Haryana News

World's Most Expensive Train : देश के इस शहर से चलती है दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन, लग्जरी होटल को भी कर देगी फेल

 
World's Most Expensive Train : देश के इस शहर से चलती है दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन, लग्जरी होटल को भी कर देगी फेल
Most Expensive Train Of India : वैसे तो देश में हजारों ट्रेन दौड़ती हैं जिनमें बेहद ही खास सुविधाएं यात्रियों को दी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शहर ऐसा भी है जहां से दुनिया की सबसे महंगी रेल चलती है। ये ट्रेन इतनी लग्जरी है कि किसी पांच सितार होटल को भी माफ कर देती है। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,World's Most Expensive Train Fare(चंडीगढ़): भारत में हर रोज ट्रेनों से चार करोड़ से भी अधिक यात्री सफर करते हैं। भरतीय रेल नेटवर्क दुनिया में चौथे नंबर का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। एशिया की बात की जाए तो वह दूसरे नंबर का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। आज हम आपको ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन है। जानकर हैरानी होगी कि वो ट्रेन भारत के ही एक शहर से दौड़ती है। READ ALSO :Old Pension : पेंशन योजना को लेकर वित्त मंत्री ने दी बड़ी जानकारी! कर्मचारी हुए खेश

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन(Maharaja Express Train) :

यह दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन मानी गई है, जिसमें लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ये ट्रेन चार रूटों पर चलती है और अक्टूबर से अपै्रल तक ही चलती है। महाराजा एक्सप्रेस दिल्ली या मुंबई से चलती है और आगरा, फतेहपुरा सीकरी, ग्वालियर, रंणथबोर, वाराणसी,लखनऊ, जयपुर, बीकानेर, खजुराहो और उदयपुर रेलवे स्टेशनों पर रूकती है। इस ट्रेन में 23 कोच हैं और यह देखने में इतनी खूबसूरत है कि एक बार देखने के बाद नजर नहीं हटा सकते हैं व सफर करने के बाद उतरने का मन नहीं करता है। इस ट्रेन में यात्रियों को राजाओं जैसे ठाट मिलते हैं और कमाल की रहने की सुविधाएं दी गई हैं। यहां पर एक डब्बा रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया गया है जहां पर अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं। इस ट्रेन में डिल्कस केबिन, सुइट, लाउंज और रेस्टोरेंट बेहद ही खूबसूरत हैं। यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन बने हुए हैं जिसमें बाथरूम, टीवी, इंटरनेट आदि सभी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप इसमें से उतर कर बीच में कहीं घूमना चाहते हैं तो बेश्क उतर सकते हैं वापस आते समय ट्रेन आपको फिर से बैठा लेती है। READ MORE :Military Security Supervisor Recruitment : सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर और सैनिक सुरक्षा के पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

कितना लगता है किराया?

महाराजा एक्सप्रेस के किराए की बात की जाए तो वह सुइट पर निर्भर करता है। वैसे टिकट की बात की जाए तो इसमें 1.50 लाख से लेकर 50 लाख रूपये तक है। यानी इस ट्रेन में काफी अमीर लोग सफर करते हैं।