Dainik Haryana News

Delhi Weather : दिल्ली में एक बार मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 
Delhi Weather : दिल्ली में एक बार मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Today Delhi Weather : दिल्ली में लोग गर्मी से परेशान हो चुके हैं बारिश आने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में सिर्फ बादल छाए हुए हैं बारिश दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट सामने आई है कि दिल्ली में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी। Dainik Haryana News,Delhi-NCR Weather(चंडीगढ): मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक दिल्ली में आज 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। सीपीसीबी की रिपोर्ट का कहना है कि दिल्ली का एयर इंडेक्स 126, गाजियाबाद का 140, फरीदाबाद का 141, गुरूग्राम का 118 नोएडा का 131 और ग्रेटर नोएडा का इंडेक्स 164 दर्ज किया गया है। READ ALSO :Indian Railway :  जानें दुनिया के 10 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में कुछ अनसुनी बातें? आज मौसम में बदलाव हो सकता है उसके तीन दिन बाद फिर से हवाएं ऐसी की ऐसी बनी रहेंगी। दिल्ली में सामान्य दिनों से तापमान दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है और लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। READ MORE :Haryana : कैथल जिले के बीचों बीच बनने जा मॉडर्न बस स्टैंड, इन सुविधाओं से होगा लेस 14 और 15 तारीख को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं जिससे थोड़ी गर्मी में राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है। एयर इंडेक्स के हिसाब से गर्मी काफी ज्यादा है।