Dainik Haryana News

Diwali Tips : दीपावली के दिन घर के मेन गेट पर लगा लें ये चीज, नहीं होगी धन की कमी

 
Diwali Tips : दीपावली के दिन घर के मेन गेट पर लगा लें ये चीज, नहीं होगी धन की कमी
Diwali Vastu Tips : कल 12 नवंबर के दिन दीपावली का पावन त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपने घर धन नहीं कमी नहीं होने देना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसके करने से आपके घर में लक्ष्मी की कमी नहीं होगी। Dainik Haryana News,Vastu Tips(New Delhi): कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, इस साल दीपावली 12 नवंबर को मनाई जा रही है, इस दिन लोगों के घरों में दिए जगमगाते हैं, ऐसा माना जाता है कि घर में सफाई होने पर ही मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। जिस घर में सफाई नहीं होती है उस घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। गंदगी वाले घर में दरिद्रता वास करती है जिससे मां लक्ष्मी दरवाजे पर आकर ही चली जाती है। दीपावली के समय सफाई के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। बने रहें हमारे साथ। READ ALSO :ENG vs PAK: बाबर सेना के पास मौका सेमीफाइनल में जाने का, लड़ाना होगा ये तरीका

टूटे सामान को रखें घर से बाहर :

जब भी आप सफाई करते हैं तो टूटा सामान निकलता है, उस टूटे सामान को आपको अपने घर में नहीं रखना चाहिए। जो भी कबाड़ होता है उसे कबाड़ी में दे देना चाहिए, ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना होता है। दीपावली की शॉपिंग करते समय नए तोरण घर में आते हैं लेकिन तोरण खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में सूखें पत्ते, फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दीपावली के समय आपको अपने मेन गेट पर हमेशा तोज फूल और तोरण की माला लगानी चाहिए।

घर में रंग करने से पहले जानें ये बात :

सभी लोग दीपावली के मौके पर अपने घरों में पेंट करवाते हैं ताकि घर को शुद्ध किया जा सके। अगर आप भी इस बार ऐसा करवा रहे हैं तो मेन गेट के पास वाले कमरे का रंग सफेद, गुलाबी या हरा होना चाहिए। इन कलर्स को शुभ माना जाता है। लिविंग रूम पीला, हरा करना शुभ होता है. रसोई में गुलाबी, हरा और नीला शुभ माना जाता है, बेडरूम में हरा, पीला अच्छा माना जाता है। READ MORE :Jokes: हंसते रहना चाहिए मुसकुराते रहना चाहिए

इस दिशा में लगाएं लाइट्स :

लाइटिंग करते समय दिशा को ध्यान में रखना चाहिए। घर की पूर्व दिशा में पीली, नारंगी और लाल रंग की लाइट शुभ मानी जाती है। पश्चिम दिशा में पीली, गुलाबी, उत्तर में नीली, हरी और पीली, दक्षिण दिशा में पीली, बैंगनी और लाल लाइटें शुभ मानी गई हैं।