Dainik Haryana News

2024 Movie Release List  :   3 दिन बाद रिलीज होने जा रही ये 5 जबरदस्त मूवी, चेक करें लिस्ट
 

Movie Release List 2024   :   साल 2024 की शुरूआत में ही 5 धाकड़ मूवी रिलीज होने जा रही है। रंजनीकांत से लेकर शाहिद कपूर और कृति सेनन से लेकर भूमि पेडनेकर तक कई बड़े सितारों की फिल्में जल्दी ही रिलीज होने जा रही है। आइए जानते है कौन-कौन सी फिल्में रिलीज और किस तारीख को रिलीज होने जा रही है।

 
2024 Movie Release List  :   3 दिन बाद रिलीज होने जा रही ये 5 जबरदस्त मूवी, चेक करें लिस्ट

Dainik Haryana News, 5 Movie Release On 9 February 2024 (New Delhi)  :   शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही 4 और फिल्में रिलीज होने जा रही है। 9 फरवरी का दिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा होने जा रहा है, क्योंकि सतीश कौशिश की अंतिम फिल्म भी इसी दिन रिलीज होने वाली हैं।

Read Also : Kriti Sanon New Look : कृति सेनन की मरून ड्रेस को देखकर, फैंस की नहीं हटी नजर

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस विषय पर एक रोमांटिक ड्रामा है। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एआई के अज्ञात क्षेत्रों में एक अनोखी कहानी की खोज करती है। फिल्म में शाहिद एक रोबोटिक्स इंजीनियर की भूमिका निभाते हैं, जो कृति सेनन के चरित्र सिफ्रा एक एआई महिला रोबोट के साथ गहरा रिश्ता बना लेता है। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता धमेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।

लाल सलाम

ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत के साथ सुपरस्टार रजनीकांत स्क्रीन स्पेस साझाा करते हुए नजर आएंगे। मूल रूप से पोंगल पर रिलीज होन वाली यह स्पोर्ट्स ड्रामा अब 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में आएंगी। फिल्म किक्रट के जरिए धर्म, राजनीति और सत्ता के खेल जैसे पहलुओं को दिखाती है।

भक्षक

भूमि पेडनेकर अपकमिंग क्राइम थ्रिलर भक्षक में एक खोजी पत्रकार वैशाली सिंह की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 9 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कठोर वास्तविकताओं को उजागर करती है।  भक्षक न्याय की तलाश में एक महिला की अटूट यात्रा को दर्शाती है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

Read More : Kriti Sanon and Shahid Kapoor New Look: कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड में मचाया तहलका, फिल्म के बारे में हुआ खुलासा



ईगल9

फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म 'ईगल' में रवि तेजा ने न्याय की भावना वाले एक हत्यारे की भूमिका निभाई है. कार्तिक घट्टमनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसमें काव्या थापर और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेलर से फिल्म के रोमांचक होने की गारंटी फैन्स को मिलती है.

मिर्ग

मिर्ग एक बदले की कहानी है। इस फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। तरूण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक चतुर लेकिन जेल में बंद युवा अनिल और उसकी परिवर्तनकारी यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुप सोनी, श्वेताभ सिंह और राज बब्बर का दामदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा।