Dainik Haryana News

Happy Teddy Day  :  10 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है टेडी डे, जानें इतिहास
 

Teddy Day 2024  :   वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन कई आशिक अपने प्यार को जाहिर टेडी बियर देकर करते है। लेकिन क्या आप जानते है टेडी डे को इसी दिन क्यों मनाया जाता है। आइए जानते है टेडी डे को 10 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है।

 
Happy Teddy Day  :  10 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है टेडी डे, जानें इतिहास

Dainik Haryana News, Why Teddy Day Is Celebrated Only On 10 February (New Delhi)   :    फरवरी महीने को साल का सबसे रोमांटिक महीना कहा जाता है। इस महीने के पहले हफ्ते को वैलेंटाइन वीक(Valentine Week) के रूप में सेलिब्रट किया जाता है। वैलेंटाइन के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन कपल अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट में देते हैं। लेकिन क्या आप इस बारे में जानते है कि आखिर टेडी डे की शुरूआत कैसे और कब हुई। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से हर प्रेमी जोड़े के लिए पूरा वैलेंटाइन वीक एक त्योहार की तरह होता है। प्यार के इस हफ्ते में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। पहले दिन रोज डे(Rose Day), इसके बाद प्रपोज डे (Purpose Day) इसके बाद चॉकलेट डे (Chocolate Day) और फिर आता है टेडी डे(Teddy Day)। आइए जानते है टेडी डे के इतिहास से जुड़ी दिलचस्प कहानी 

Read Also : Valentine Week : 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा वैलेंटाइन वीक, पार्टनर को खुश करने के लिए ले जाएं ये फूल


कब मनाया जाता है टेडी डे 
फरवरी महीने को साल का सबसे रोमांटिक महीना कहा जाता है। फरवरी माह के पहले हफ्ते को वैलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जाता है। इस हफ्ते के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन कपल अपने पार्टनर को टेडी या कोई भी सॉफ्ट टॉय को गिफ्ट करते हैं। टेडी बियर का क्या है इतिहास 14 फरवरी 1902 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी के एक जंगल में शिकार के लिए गए थे। उनके साथ उनका साथी होल्ट कोलीर भी गया था। होल्ट कोलीर ने एक काले रंग के भालू को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसे मारने की अनुमति राष्ट्रपति से मांगी, भालू को गाया अवस्था में देखकर राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने उसे हत्या करने की अनुमति नहीं दी। 16 नवंबर को द वाशिंगटन पोस्ट अखबार में इस घटना पर आधारित एक तस्वीर छपी जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था। 


टेडी नाम का इतिहास 
द वाशिंगटन पोस्ट अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसाया मॉरिस मिचटॉम ने सोचस कि बच्चों के लिए भालू के आकार का खिलौना बनाया जा सकता है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इसे डिजाइन किया और उसका नाम उन दोनों ने टेडी रखा। राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था इस वजह से व्यवसायी जोड़े ने खिलौने का नाम टेडी रख दिया। राष्ट्रपति से अनुमति लेने के बाद उन्होंने इस टेडी को मार्केट में लांच कर दिया। 
क्यों मनाया जाता है टेडी डे वैलेंटाइन वीक में टेडी डे मनाने की असली वजह लड़कियां है। अधिकतर लड़कियों को टेडी जैसे सॉफ्ट टॉय बहुत पसंद आते हैं इसलिए उन्हें खुश करने के लिए टेडी डे मनाया जाने लगा।

Read More : जानिए, 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine Day