Dainik Haryana News

Farming Tips : खेती करने का ये तरीका किसानों को करा रहा 3 गुनी कमाई, आज ही अपना लें

 
Farming Tips : खेती करने का ये तरीका किसानों को करा रहा 3 गुनी कमाई, आज ही अपना लें
Kisan News : जैसे आप किसी भी सब्जिी के खेती करते हैं तो उसमें ज्यादा हाई कीटनाशक दवाई की जरूत नहीं होती है ऐसे में इसके साथ आप फूलों की खेती कर सकते हैं क्योंकि सब्जि पर लगने वाला कीटनाशक दवाई का छिड़काव फूलों को कोई नुकसान नहीं देता है। Dainik Haryana News :#Farming Tips (नई दिल्ली) : हर एक चीज की नई तकनीक सामने आ रही है। खेती करनें के लिए भी किसान अलग अलग तकनीक को अपना रहे हैं। पुराने तरीके को लोग छोड़ते जा रहे हैं क्योंकि उनमें किसी भी तहर का कोई लाभ नहीं होता है। लेकिन आज हम आपको एक खेती करने के ऐसे पुराने तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे नई तकनीक को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए गौर करते हैं खेती करने के इस पुराने तरीके पर।

जानें मिश्रित खेती के बारे में(mixed farming )?

इस खेती को लोग पहले जमाने में करते थे जिसमें एक बार में 4 फसले तक लगाई जा सकती है। जैसे हम अंगूर की खेती करते हैं तो उसको तैयार होने में दो साल का समय लग जाता है इसके बीच में हम अपनी जमीन को खाली नहीं छोड़ सकते हैं। आप किसी भी पास के कृषि विशेषज्ञ से बात करके दूसरी खेती को कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। READ ALSO : New Business : सिर्फ 10 हजार में 5 बिजनेस शुरू कर हर महीने कमाएं लाखों जैसे आप किसी भी सब्जिी के खेती करते हैं तो उसमें ज्यादा हाई कीटनाशक दवाई( high pesticide) की जरूत नहीं होती है ऐसे में इसके साथ आप फूलों की खेती कर सकते हैं क्योंकि सब्जि पर लगने वाला कीटनाशक दवाई का छिड़काव फूलों को कोई नुकसान नहीं देता है। बांस की खेती या किसी भी बड़े पेड़ की खेती अगर आप कर रहे हैं तो जैसे सफेदा, चंदन, अमरूद सभी के पेड़ काफी लंबे होते हैं। इसके बीच में आप आराम से किसी भी सब्जी को लगा सकते हैं। यानी एक के साथ आपको दो फसलों से कमाई हो सकती है।

कैसे करें एक साथ 4 फसलों की खेती :

READ MORE : IPS Success Story: 4 बार युपीएससी की परीक्षा में फैल होने के बाद 5 वों बार बनी आईएएस अफसर आप दो ही नहीं इस तरीके से 4 फसल भी एक साथ उगा सकते हैं जैसे पहले आप अदरक की खेती को लगाएं, फिर उसके ऊपर चौलाई का साग आप लगा सकते हैं। इनके बीच में आप कुंदरू की खेती भी कर सकते हैं। कुंदरू की खेती करने के लिए आपको पराली और लकड़ी का एक स्ट्रक्चर तैयार करना होगा। कुंदरू की बेल को आप एक बार लगा देते हैं तो वो कई सालों तक आपको फल देती है। इसके बीच में आप पपीते के फल भी लगा सकते हैं। पपीते का पेड़( papaya tree) बड़ा होेने के बाद ऊपर चला जाता है और इस प्रकार से आप एक ही बार में चार खेती कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको चार गुना फायदा मिलता है। किसान भाईयों आपको बताते चलें कि ऐसा करने से आपको कई तरह के फायदे होंगे और मुनाफा भी ज्यादा होगा। ऐसा करने से आपको लागत भी कम आएगी और आपको कमाई तीन गुना ज्यादा होती है। इसलिए अगर आप भी एक किसान हैं और खेती से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको आज से ही मिश्रित खेती को शुरू कर देना चाहिए।