Dainik Haryana News

Flop Movies of 2023: 2023 की सबसे फ्लाप फिल्में जिसने लगा दी डायरेक्टर की लंका

 
Flop Movies of 2023: 2023 की सबसे फ्लाप फिल्में जिसने लगा दी डायरेक्टर की लंका
Bollywood 2023 Flop  Films: 2023 का साल काफी फिल्मी रहा है। बहुत सी फिल्में बाक्स आफिस पर आई और धूम मचाती दिखी। साल 2023 में बॉलीवुड ने बहुत नोट छापे हैं। कई फिल्में रही जो 500 करोड़ को पार कर गई, लेकिन कई फिल्में पुरी तरह से फ्लाप रही। आईए जानते हैं 2023 की ऐसी फिल्में जो अपना बजट भी पुरा नहीं कर पाई। Dainik Haryana News: 2023 Flop Movies(ब्यूरो): 2023 में जहां एक्टर और डायरेक्टर को फिल्मों ने मालामाल बनाया है तो वहां कुछ को कंगाल भी बना दिया।

2023 की सबसे हिट फिल्में

सनी देओल की गदर 2 ने आते ही बाक्स आफिस पर कमाई में भी गदर मचा दिया। गदर 2 ने 500 करोड़ के आंकड़े को कमाई में पार कर लिया और लंबे समय से हिट के लिए तरस रहे थे, गदर 2 ने उनका ये सुखा खत्म कर दिया। 2. जवान शाहरुख खान की जवान 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। Read Also: Rajasthan New CM: राजस्थान सीएम के नाम से चौंक गए सभी, बीजेपी का एक और चौंकाने वाला फैसला 3. ओएमजी 2 अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने भी अच्छी कमाई करते हुए 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 3. ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने 100 करोड़ से,ज्यादा की कमाई की। 4. फुकरे 3 फुकरे 3 की भी कमाई अच्छी रही और 100 करोड़ की कमाई करी। 5. एनिमल रणबीर कपूर की एनिमल जबरदस्त कमाई कर रही है और 12 दिन में 400 करोड़ पार कर चुकी है।

2023 की फ्लाप फिल्में(Flop Movies of 2023)

1. आदिपुरूष प्रभास और सैफ अली खान की आदिपुरूष जो 600 करोड़ के बजट से बनी थी, जैसे ही फिल्म बाक्स आफिस पर आई, 300 करोड़ भी नहीं कमा सकी। ऊपर से फिल्म के डायलाग को लेकर बहुत बवाल मचा। 2. तेजस कंगना रनौत की फिल्म तेजस जो 70 करोड़ के बजट से बनी थी, फिल्म जैसे ही रिलीज हुई कोई देखने के लिए पहुंचा ही नहीं और फिल्म 4.25 करोड़ की कमाई ही कर पाई। 3. मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की सत्य घटना पर आधारित फिल्म मिशन रानीगंज 70 करोड़ के बजट से बनी थी और केवल 18 करोड़ की कमाई ही कर सकी। Read Also: Military School Bharti 2024 : मिलिट्री स्कूल में इतने पदों पर निकली भर्ती, ये होगी शैक्षणिक योग्यता 4. शहजादा कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा जिसमें परेश रावल भी थे। फिल्म 50 करोड़ के बजट से बनी थी जिसमें से 32 करोड़ ही पुरे कर पाई। 5. गणपथ टाइगर श्राफ की दमदार एक्शन फिल्म गणपथ भी बड़ी फ्लाप साबित हुई। 150 करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म महज 18 करोड़ ही कमाई करके दे सकी। 2023 में इन फिल्मो के साथ बड़ा झोल हो गया। इनको देखने के लिए कोई पहुंचा ही नहीं।