Dainik Haryana News

Food Items Price Hike : आमजन को महंगाई का तगड़ा झटका, दाल की कीमतों में आई तेजी

 
Food Items Price Hike : आमजन को महंगाई का तगड़ा झटका, दाल की कीमतों में आई तेजी
Inflation In July : व्यापारी और होलसेलर सभी एक जैसे हो गए हैं। जब भी माल को गोदाम में रखते हैं अगर वो उसी दिन नहीं बिकता है तो अगले दिन उस चीज के दाम आसमान को छूते हैं। टमाटर का भाव 120 रूपये किलो हो चुका है और अब सब्जियों के बाद दालों के दाम में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आइए खबर में जानते हैं कितने बढ़े दाल के दाम। Dainik Haryana News :#Inflation (नई दिल्ली) : महंगाई एक बार फिर अपने पैर पसारती नजर आ रही है। किसी भी चीज के दाम कम होने नजर ही नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है मानों महंगाई से जहर की तरह लोग मर रहे हैं। आम आदमी को किसी भी तरह अपने किचन का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। व्यापारी और होलसेलर( Traders and Wholesalers) सभी एक जैसे हो गए हैं। जब भी माल को गोदाम में रखते हैं अगर वो उसी दिन नहीं बिकता है तो अगले दिन उस चीज के दाम आसमान को छूते हैं। टमाटर का भाव 120 रूपये किलो हो चुका है और अब सब्जियों के बाद दालों के दाम में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आइए खबर में जानते हैं कितने बढ़े दाल के दाम। READ ALSO :Eng vs Aus: सीरीज के दुसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

चेक करें दालों के ताजा रेट :

दाल के ताजा रेट की बात की जाए तो हर दाल की कीमत में 10 रूपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका सीधा असर आम जनता पर दिख रहा है। अरहर की दाल 130-140 रूपये किलो के बीच में बेची जा रही है। उडद की दाल 140-150 रूपये किलो, छोले 130-140 रूपये किलो, चना दाल 70-80 रूपये किलो, राजमा 130-140 रूपये किलो, मूंग छिलका दाल 100-120 रूपये किलो, मूंग धुली हुई दाल 100-120 रूपये प्रति किलो, लाल और काली मसूर की दाल 100-80 रूपये किलो बाजार में बेची जा रही हैं। बता दें ये बढ़ोतरी सिर्फ पिछले 7 दिनों में ही हुई है। READ MORE :Funny Jokes: ओ पाजी कदी हंस वी लिया करो

गरीब हो रहा और भी गरीब :

जब भी आम आदमी दाल को लेने के लिए दुकान पर जाता है तो उसे पता लगता है कि एक ही दिन में दाल के भाव 10 रूपये तक बढ़ गए हैं ये सुनने के बाद ही आमजन को तगड़ा झटका लगता है। बढ़े दामों का लाभ सबसे ज्यादा थोक व्यापारियों को होता है। जैसे कोई भी किसान एक कीमत पर मंडी में दाल को बेचकर चला जाता है उसके बाद जब दाल का स्टॉक व्यापारी के पास जाता है तो वह अपने हिसाब से ही दाल की कीमत को रखता है। अगर एक दाल में 5 रूपये की भी बढ़ोतरी होती है तो व्यापारी को एक ही दिन में लाखों रूपये की कमाई होती है।