Dainik Haryana News

Farmer Success Story: किसान ने खेती कर कमाए करोडों रूपये, जानें सफलता की कहानी

 
Farmer Success Story: किसान ने खेती कर कमाए करोडों रूपये, जानें सफलता की कहानी
Success Story: आपने बहुत से आईएएस की सफलता की कहानी सुनी होगी। यां फिर बिजनेस मैन की लेकिन हमारी आज की कहानी एक किसान पर है। जिसने अपनी मेहनत और लगन से खेती से ही लाखों करोड़ों रूपये कमाए। आईए जानें इस सफल किसान के बारे में। Dainik Haryana News: #Kissan Success Story: बसतर के रहने वाले राजाराम त्रिपाठी ने युवाओं के लिए एक मिसाल खड़ी कर दी। राजराम त्रिपाठी ने जैविक खेती कर अपने आप को ही नहीं और किसानों को भी सफल बनाया। राजाराम त्रिपाठी ने पढ़ लिख कर SBI बैंक मे PO की नौकरी पा ली। आगे चलकर राजाराम त्रिपाठी ने 5 एकड़ में खेती करनी शुरू कर दी। इसके बाद राजराम त्रिपाठी ने सफेद मुशली और अश्वगंधा की खेती करनी शुरू की। अच्छा लाभ मिलने पर राजाराम त्रिपाठी ने बैंक की नौकरी छोड़ दी। Read Also: Agniveer Exam : दो दिन बाद शुरू होने जा रही अग्निवीर परीक्षा, जान ले पूरा प्रोसेस अब वो पुरी तरह से खेती में आ गए थे। शुरुआत में लाभ होने के बाद एक बार राजाराम को नुकसान भी उठाना पड़ा। परंतु राजाराम ने हार नहीं मानी और मिश्रित खेती करनी शुरू कर दी। साल 2016 में काली मिर्च की खेती ने उनको अच्छा लाभ दिया। राजाराम त्रिपाठी ने धीरे-धीरे और परिवारों को अपनी जैविक खेती का हिस्सा बनाया। जिसके बाद सफलता उनके कदम चुमने लगी। इसके बाद 400 आदिवासी परिवारों के साथ राजाराम ने 1000 एकड़ में खेती करनी शुरू कर दी। राजाराम त्रिपाठी ने एक कंपनी मां दंतेश्वरी हर्बल ग्रूप की सुरुआत की। Read Also: Jyoti Maurya Case: आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य केस में पहले किसने दी पुलिस में शिकायत सफलता लगातार मिलती चली गई। राजाराम त्रिपाठी की कंपनी साल में 25 करोड़ का टर्न ओवर करती है। राजाराम त्रिपाठी काली मिर्च विदेशों में भी भेजता है। खेती की कमाई से राजाराम त्रिपाठी ने 7 करोड़ के हैलीकॉप्टर खरीदने का फैशला किया है। अपनी खेती में वो हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जिसको चलाने के लिए राजाराम त्रिपाठी ट्रेनिंग भी ले रहै हैं। 1000 एकड़ तथा आस पास की जमीन में खेती के प्रयोग के लिए राजाराम त्रिपाठी हेलिकॉप्टर खरीदना चाहते हैं, जिसकी कीमत 7 करोड़ रूपये है। हालैंड की एक कंपनी ने 4 साल का समय मांगा है।