Dainik Haryana News

IPS Success Story: खेतों में काम करने वाली महिला बन गई आईपीएस अफसर, जानें सफलता की कहानी

 
IPS Success Story: खेतों में काम करने वाली महिला बन गई आईपीएस अफसर, जानें सफलता की कहानी
Dainik Haryana News: UPSC Success Story: IAS और IPS बनना हर किसी का सपना होता है। लेकिन इसमें सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है।     आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने खेतों मे पिता के साथ मिलकर काम किया, घर में मां का हाथ बटाया। साथ में अपने सपनों को पुरा करती रही।   Read Also: Price Down : आमजन को राहत, गैस सिलेंडर के दामों में तगड़ी गिरावट   हम बात कर रहे हैं, राजस्थान के बुडानिया गांव की रहने वाली सरोज कुमारी (IPS Saroj Kumari) की, जिनके पिता बनवारी लाल सेना में थे। रिटायर होने के बाद उनकी पेंशन से ही घर का गुजारा चलता था।     सरोज ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, तथा आगे की पढ़ाई करने के लिए सरोज ने 5 किलोमीटर दुर अलीपुर के एक स्कूल में दाखिला ले लिया। सरोज को पढ़ने के लिए हर दिन 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था।   Read Also: DA Hike : कर्मचारियों की हुई मौज, इतने रूपये बढ़ने जा रही सैलरी    सरोज ने कड़ी मेहनत कर 12 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सरोज ने B.A, M.A, M. Feel किया। सरोज राजकीय महाविद्यालय सरदारशहर राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करने लगी।     लेकिन अपने सपने नही भूली लगातार तैयारी करती रही। और एक दिन ऐसा आया जव सरोज ने UPSC की परीक्षा को पास किया, और IPS अफसर बन गई। 2019 में डॉ. मनीष सैनी से शादी के बाद दोनों को जुडवा बच्चों का सुख प्राप्त हुआ।