Dainik Haryana News

Rajasthan News : राजस्थान के लड़के को मिला इस कंपनी से करोड़ों का पैकेज,जानें कैसे

 
Rajasthan News : राजस्थान के लड़के को मिला इस कंपनी से करोड़ों का पैकेज,जानें कैसे
Rajasthan Live News :  आज हम आपको राजस्थान के एक लड़के के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी पढ़ाई के दम पर करोड़ों का पैकेज हासिल किया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रहने वाले महिपाल सेजू ने जापान में 1 करोड़ रूपये के वार्षिक पैकेज देने वाली एक जापानी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। Dainik Haryana News,Rajasthan Latest News (New Delhi ) : जोधपुर में 10 वीं की कक्षा पूरी करने के बाद महिपाल ने कोटा में आईआईटी की तैयारी की और उसके बाद दिल्ली से 4 साल की बीटेक पूरी की।महिपाल ने बाड़मेर में शिक्षा प्राप्त करने के बाद दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद जापान के नागोया शहर में 30 लाख रूपये के पैकेज पर अपनी पहली नौकरी प्राप्त की। अब उन्हें टोक्यो,जापान की एक कंपनी से 1 करोेड़ रूपये के वेतन पर पैकेज के साथ करियर में उन्नति दिलाई है। Read Also : 2024 Vastu Tips : कुबेर के इस मंत्र से दूर हो जाती है आर्थिक तंगी, आज ही करें जाप महिपाल सेजू के पिता गम्भाराम पहले वन विभाग में कार्यरत थे और अब सेवानिवृत्त हो गये हैं। उनकी मां माता कमला देवी अनपढ़ हैं। महिपाल अपने चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। 2019 में महिपाल को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से जापान के नागायो में 30 लाख रूपये के पैकेज पद के लिए चुना गया था। वर्तमान में जापान के टोक्यो में मैकेनिका कॉरपोरेशन के लिए आईटी सलाहकार के रूप में कार्यरत महिपाल की सफलता छोटे जिलों के व्यक्तियों के लिए कड़ी मेहनत और कौशल के माध्यम से वैश्विक पहचान हासिल करने की क्षमता को दर्शाती है। हाल ही में महिपाल को जापान की एक कंपनी द्वारा 1 करोड़ रूपये के पैकेज पर उनका चुनाव हुआ है,जो एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। महिपाल ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। Read More : Acharya Chanakya Niti : सफल होने के लिए अपना लें चाणक्य की ये बातें, नहीं होगा कभी हार का सामना