Dainik Haryana News

Success Story : जानिए, दो सिलाई मशीन से 1400 करोड़ तक का सफर

 
Success Story : जानिए, दो सिलाई मशीन से 1400 करोड़ तक का सफर
House of Anita Dongre : किसी ने ठीक ही कहा है, सच्चे मन से की गई मेहनत हमेशा रंग और सफलता लाती ही है। ऐसी ही एक महिला की सफलता की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने सिर्फ दो सिलाई मशीन से 1400 करोड़ तक का सफर अपने दम पर किया है। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी। Dainik Haryana News,Anita Dongre Success Story(नई दिल्ली): जीवन अगर इतना आसान होता तो इसे जिंदगी कौन कहता। परेशानी, मुश्किलें हर किसी के जीवन में होती हैं, कोई इन्हें पार कर लेता है तो कोई पीछा छुड़ा लेता है। लेकिन आप नहीं जानते हैं कि परेशानियों से भागने से वो आपको और परेशान करती हैं और जीवन में सफलता नहीं मिलती है। अगर जीवन की इन परेशानियों से लड़ोगे तो ही वो दूर होंगी, अन्यथा आपको ऐसे ही परेशान करेंगी। आज हम आपको ऐसी महिला के डिजाइनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत के सबसे अमीर डिजाइनरों में से एक हैं। READ ALSO :Hamas Killed Israeli Family : हंसते खेलते परिवार को क्यों उतारा मौत के घाट, क्या थी वजह जी हां, हम बात कर रहे हैं अनीता डोंगरा की जिसने आज 1400 करोड़ का कारोबार खड़ा कर दिया है। वो भारत की फेमस डिजाइनर हैं और अमीरों की लिस्ट में भी शामिल हैं। उनका अपना क्लोथिंग ब्रांड है, जिसके ब्रैंड एबेंसडर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से लेकर हॉलीवुड स्टार   Beyonce जैसे स्टार्स शामिल हैं। House of Anita Dongre  के नाम से उनके ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स हैं। उनके फैशन ब्रांड की वैल्यूएशन 1400 करोड़ से भी ज्यादा पर जा चुकी है। कभी उनके कपड़ों को रिजेक्शन मिला था। एक समय था जब कोई भी एक्टर उनके कपड़ों को नहीं रखना चाहता था लेकिन अपनी मेहनत और लगन से आज वो देश में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

2 सिलाई मशीन थी उनके पास :

जब भी उन्होंने शुरुआत करी तो उनके पास दो सिलाई मशीन थी। अनीता की मां एक स्टोर पर कपड़े सिलाई करती थी वहीं से उन्होंने सोचा की उनको भी डिजाइनर बनना है। लेकिन परिवार नहीं चाहता था कि वो इस काम में जाए। अनीता ने सिर्फ अपनी मां के सहारे पर इसकी और बढ़ने का सोचा और अपने काम को करने लगी। सभी के ताने सुनने को मिले, लेकिन उसने हार नहीं मानी और आज अनीता 50 लोगों के परिवार में पहली महिला थी जो कमाई कर रही थी। उन्होंने लगातार मेहनत करी और अपनी खुद की दुकान को शुरू किया, उन्होेंने एक साथ भारतीय परंपरा के साथ वेस्टर्न फैशन का फ्यूजन किया और लोगों के दिलों पर छा गई। READ MORE :Aaj Ka Rashifal : जानिए, कैसा रहेगा आज आपका दिन? कपड़े तो तैयार कर लिए थे लेकिन अब बेचने गए तो उनको कपड़ों को किसी ने भी पसंद नहीं किया। जब कहीं भी कपड़े नहीं बिके तो उन्होंने अपने ब्रांड को बनाया और 1995 में अपना स्टोर खोल दिया। आज देशभर में 270 से भी ज्यादा कपड़ों के स्टोर उनके हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन उनके ब्रांड का क्रेज है। उनके कलेक्शन का लोगों को इंतजार रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज वो 1400 करोड़ के नेटवर्थ को भी पार कर चुकी हैं।