Dainik Haryana News

Hariyali Teej : जानिए, इस साल सावन में किस तारीख को होगी हरियाली तीज, क्या होगा इसका महत्व

 
Hariyali Teej : जानिए, इस साल सावन में किस तारीख को होगी हरियाली तीज, क्या होगा इसका महत्व
Hariyali Teej : हरियाली तीज को प्रम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं और गीत गाती हैं। इस दिन सभी झूले झूलती हैं तीज को सिंजारा मनाया जाता है। इस दिन जिस भी लड़की की शादी हुई है वो ससुराल से वस्त्र, मेहंदी, मिठाई और आभूषण श्रृंगार मंगवाया जाता है। Dainik Haryana News :#Sawan Month (नई दिल्ली) : जैसा की आप जानते हैं कल से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। सावन का महीना एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है और बहुत सारे त्योहार भी इस महीने में आते हैं। दो सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होते हैं जिसका सभी को इंतजार रहता है। पहला शिव रात्री और दूसरा हरियाली तीज का त्योहार। आपको बता दें, हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। हर साल सावन के महीने में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, दांपत्य जीवन और प्रेम को बनाए रखने के लिए शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती(Mata Parvati) की पूजा की जाती है। अगर आप भी इस व्रत को रखते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी रखती है ताकि उनकी मनपसंद का वर मिले। चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इस व्रत को रखा जाता है और किस दिन का ये व्रत होने वाला है। पूरी जानकारी के लिए हमारी खबर के साथ बने रहें अंत तक। READ ALSO :PM House In Delhi: दिल्ली में पीएम हाउस के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर ने मचाया हड़कंप

जानें पंचांग के अनुसार कब की होगी हरियाली तीज :

कल से यानी 4 जुलाई से इस साल का सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन के महीने में तृतीया तिथि 18 अगस्त 2023 को रात के 8 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त को महीने की तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन शनिवार को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। यानी इस साल हरियाली तीज को 19 अगस्त को मनाया जाएगा। सुबह का मुहूर्त झ्र सुबह 07.47 झ्र सुबह 09.22 दोपहर का मुहूर्त झ्र दोपहर 12.32 झ्र दोपहर 02.07 शाम का मुहूर्त झ्र शाम 06.52 झ्र रात 07.15 रात का मुहूर्त झ्र प्रातः 12.10 झ्र प्रातः 12.55 (20 अगस्त 2023) READ MORE : Tirth Yatra : बुजुर्गों को सरकार कराने जा रही फ्री तीर्थ यात्रा, सबकुछ होगा फ्री

 कैसे मनायी जाती है हरियाली तीज?

हरियाली तीज को प्रम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती(Mata Parvati) की उपासना करती हैं और गीत गाती हैं। इस दिन सभी झूले झूलती हैं तीज को सिंजारा मनाया जाता है। इस दिन जिस भी लड़की की शादी हुई है वो ससुराल से वस्त्र, मेहंदी, मिठाई और आभूषण श्रृंगार मंगवाया जाता है।

 क्या होता है हरियाली तीज का महत्व?

पौराणिक मान्यता का कहना है कि माता पार्वती(Mata Parvati) ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कड़ा तप किया था। इस कड़े तप के बाद 108वें जन्म के बाद माता ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाया था। इस दिन भगवान शिव ने माता(Mata Parvati) को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। अगर इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं तो उनको भगवान शिव जैसे गुणों वाला पति मिलता है। आप भी इस व्रत को रखकर भगवान शिव का आर्शिवाद ले सकती हैं और अपने घर को सुखी कर सकती हैं।