Dainik Haryana News

Haryana Govt. : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

 
Haryana Govt. : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात
Hriyali Teej : देश प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हरियाणा सरकार भी अपने प्रदेश की महिलाओं को बढ़ावा देने के लि निरंतर प्रयास करती रहती है। इन त्योहारों पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगी। आइए जानते हैं उसके बारे में। Dainik Haryana News,Today Hriyali Teej Celebration In Panipat(नई दिल्ली): इस महीने में कई त्योहार आने वाले हैं और अपने रंग खुशियों के साथ बिखेरने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि इस त्योहार के सीजन में महिलाओं को खुश किया जाएगा और उनको एक तोहफा दिया जाए। इस साल तीज कार्यक्रम में हरियाणा की हर एक जिले से महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा और जो भी महिला कार्यक्रम के दौरान काम करेंगी उनमें से 101 महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कइ कार्यक्रम में सभी विश्वविद्याल, कॉलेज, हरियाणा आजीविका मिशन के स्वंय यहायक और डीआरडीए प्रदर्शनी लगाएंगे। जिसमें हरियाणा भी स्टॉल लगाएगा। READ ALSO :Nuclear Attack: परमाणु हमले को भी सहन कर जाते हैं ये जानवर, पाई जाती है ये खासियत पानीपत के श्री गुरू तेग बहादुर मैदान में आज तीज का त्योहार मनाया जा रहा है और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी वहां पर अतिथि होंगे। यहां पर हर एक जिले को अलग कोड दिए जाएंगे ताकि सभी जिलों की पहचान हो सके। उसे जिले से आने वाली महिलाएं उसी रंग की चुनरी और रूमाल ले सकेंगी जिससे उनकी पहचान आसानी से होगी। इस महोत्सव में खेल विभाग की और से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिताओं में जीतने वाली टीमों को उपहार दिए जाएंगे। अगर आप भी पूरे देश में मनाए जा रहे इस तीज के त्योहार को मनाना चाहते हैं तो आज पानीपत पहुंचे और वहां जाकर प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनें। तीज का त्योहार सभी के दिलों में खुशियों का प्रतीक बनकर आता है जो हमें खुश रहने के लिए प्रेरित करता है। READ MORE :History : इतिहास की 3 सबसे खूबसूरत रानियां, जिनकी वजह से हुए बड़े युद्ध