Haryana Govt. : हरियाणा सरकार गाय-भैंस रखने वालों को दे रही इतने पैसे, अभी कर दें आवेदन
Dec 4, 2023, 16:13 IST
Haryana Sarkar : हरियाणा सरकार की तरफ से पशुपालकों के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया जा रहा है। मनोहर लाल सरकार पशुपालकों को पैसे की मदद दे रही है जिससे आप आसानी से अपने पशुओं का पालन कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल से। Dainik Haryana News,Pandit Deendayal Upadhyay Group Livestock Insurance Scheme(नई दिल्ली): भारत देश कृषि प्रधान देश है, यहां की आधी जनसंख्या कृषि पर आधारित है और अपना जीवन यापन करती है। लगभग देश के सभी किसान ऐसे हैं जो खेती के साथ साथ पशुपालन भी करते हैं। हरियाणा सरकार इन्हीं किसानों और पशुपालकों के लिए योजना को लेकर आई है जिससे उनको पैसे की मदद मिल रही है। दरअसल, जिस योजना की हम बात कर रहे हैं वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय समूह पशुधन बीमा योजना( Pandit Deendayal Upadhyay Group Livestock Insurance Scheme) है। जिसका उद्देश्य हरियाणा के पशुपालकों को वित्तीय सहायता देना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खेती और पशुपालन कर सकें। READ ALSO :Ajab Gajab : भारत का एक गांव जहां पुरूष करते हैं दो शादियां, जानें क्यों डॉ. मनीष डबास का कहना है कि योजना के अंतर्गत बीमित पशुधन क आकस्मिक एवं मृत्यु को भी कवर किया जाता है और पशुधन का बीमा कराने के बाद केवल 21 दिनों के अंदर ही आकस्मिक मृत्यु के बाद कवरेज दे दिया जाता है। यानी पशु की आकस्मिक (बीमारी) मृत्यु के लिए कवरेज बीमा कराने के 21 दिन बाद शुरू होगी आपकी जानकारी के लिए बता दें, पशु की चोरी को कवरेज नहीं किया गया है और बीमा में रूचि रखने वाले लाभार्थी पोर्टल पर जाकर पास के ई सेवा केंद्र या अटल सेवा केंद्र में आवेदन करा सकते हैं। अगर आपको योजना के बारे में और ज्यादा जानकारी लेनी है तो पशु चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ कागजात को भी जमा कराना होगा , जिसमें पीपीपी यानी परिवार पहचान पत्र, मतदाता और राशन कार्ड, पशु चिकित्सक द्वारा जारी किया गया पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता आदि कागजात को जमा कराना होता है।