Haryana Govt. : एक महीने बाद हरियाणा सरकार ने इस फैसले को क्यों लिया वापस?
Jul 30, 2023, 12:33 IST
![Haryana Govt. : एक महीने बाद हरियाणा सरकार ने इस फैसले को क्यों लिया वापस?](https://dainikharyananews.com/static/c1e/client/112803/migrated/eaf94b078058e853cb2bd21858431727.jpg?width=968&height=545&resizemode=4)
Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश वासियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आती रहती है। कई ऐसे फैसले होते हैं जो सालों साल तक चलते हैं लेकिन सरकार ने एक ऐसा फैसल किया जिसे सिर्फ एक महीने में ही वापस ले लिया गया। आइए खबर में जानते हैं क्या रहे होंगे इसके पीछे के कारण। Dainik Haryana News,Haryana Live News(नई दिल्ली): आज के समय में सबसे ज्यादा पानी और बिजली का इस्तेमाल होता है। दोनों के लिए हमें बिल देना होता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पीने के पानी की दरों में 25 प्रतिशत दरों में बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। अब सरकार का कहना है कि साल में सिर्फ 5 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की जाएगी। इसे लेकर एचएसवीपी(HSVP) ने आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले महीने पानी के बिल को 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया जिससे लोगों में रोष पैदा हो गया है। READ ALSO :Eye Flu: भारत के कई राज्यों में बढ़ रहा तेजी से आई फ्लू