Dainik Haryana News

Haryana News: हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित किसानों को तोहफा देगी सरकार, जानें क्या है तोहफा

 
Haryana News: हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित किसानों को तोहफा देगी सरकार, जानें क्या है तोहफा
Haryana News in Hindi, हरियाणा न्यूज: हरियाणा मे पिछले दिनों कई क्षेत्रों में आई बाढ़ की वजह से बुरा हाल हो चुका था। इन इलाकों में किसानों की धान की फसल पुरी तरह से खत्म हो गई थी। लगातार वहां के लोगों को सहायता प्रदान करने में लगी है हरियाणा सरकार। बाढ़ की समस्या खत्म होने के बाद एक और बड़ी समस्या ने लिया जन्म Dainik Haryana News: Haryana News today in Hindi(ब्यूरो): हरियाणा के कई जिलों में यमुना नदी के कहर से बाढ़ आई थी। जिसके बाद से वहां के जन जीवन को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी तो उतर चुका है लेकिन अपने पिछे छोड़ गया बहुत सी गंदगी। हरियाणा सरकार अपने लोगों का ध्यान रखते हुए तेजी से इस पर काम कर रही है जिसकी वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग फिर से अपने घरों को लोट रहे हैं लेकिन गांव वालों को बहुत से सांप बिच्छुओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के लिए पैदा हुई बड़ी समस्या

किसानों की फसल तो बर्बाद हो ही गई लेकिन बाढ़ का पानी अपने साथ जो रेत बहाकर लाया था उसकी वजह से किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। Read Also: Breaking News: महिला सरपंच का अपनी कुर्सी के पिछे अशोक स्तंभ लगाना! और फिर उसके निचे सरपंच लिखना चर्चा में करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों में खेतों में जमा हुए रेत की खटर सरकार निलामी करने जा रही है। जिसकी वजह से किसानों को भी मुनाफा होने वाला है। ये मुनाफा बाढ़ में बर्बाद हुई किसानों की फसल की भरपाई करेगा। रेत की निलामी से हरियाणा सरकार को जो भी मुनाफा होगा उसका एक तिहाई हिस्सा किसानों को दिया जाएगा।

सडकों की रिपेयरिंग का काम करेगी मनोहर सरकार

हरियाणा में यमुना और घगगर नदी के ओवर फलो होने की वजह से पानी के तेज बहाव ने 1324 सडकों को उखाड़ दिया। Read Also: Railway News : 23 मीटर की गहराई पर बनने जा रहा ये रेलवे स्टेशन, जानें किन जिलों को होगा फायदा? बाढ़ से 2105 किलोमीटर तक सडकों को नुकसान हुआ है। तथा कई पुलों को भी नुकसान हुआ है। 350 करोड़ के लगभग नुकसान का अंदाजा है। हरियाणा सरकार की और से जल्द ही टेंडर देकर सड़कों की रिपेयरिंग का काम शुरू किया जाएगा।