Dainik Haryana News

Haryana News : हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए अपनाया ये फॉर्मूला

 
Haryana News : हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए अपनाया ये फॉर्मूला
Illegal Alchol :  शराब सेहत के लिए हानिकारण होता है और लोग इसकी वजह से मौत की तरफ जा रहे हैं। बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर शराब अवैध तरीके से बेची जा रही है। लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हरियाणा सरकार ने अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए नया फॉमूला अपनाया है। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Haryana Latest News (New Delhi): हरियाणा पुलिस विभाग अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, हर रोज खुर्दा पर छापेमारी हो रही है और कार्रवाही की जा रही है। सरकार की और से अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक 444 एफआईआर  दर्ज किया है और 436 लोगों को हिरासत में लिया है। READ ALSO :Barking Deer : कैसे होते हैं भौंकने वाले हिरण, क्या होती है उनकी पहचान

पुलिस ने दी जानकारी :

इस बात की जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने दी है कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दा को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग की टीमें जीरो टॉलरेंस की नीति को अपना रही है। अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए हरियाणा में अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है और अपराधियों को पकड़कर जेल में डाला जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ हर रोज पुलिस में एफआईआर दर्ज की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

चेक करें आंकड़ा :

READ MORE :Today Viral News : भारत आ रहा जहाज समंदर में हाईजैक, देखें वीडियो पुलिस विभाग की और से जानकारी दी गई है कि 11,368 देसी बोतल, 1449 अंगे्रजी बोतल, 774 बीयर बोतल, 2352 लीटर लाहन और 354 कच्ची शराब की बोतलों को जब्त किया गया है। सरकार की और से लोगों को कहा जा रहा है कि किसी भी तरह की अवैध बिक्री नहीं करनी है, वरना आपके लिए सही नहीं होगा। अगर आपके आसपास ऐसा कुछ होता हुआ नजर आता है तो तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दें।