Dainik Haryana News

Haryana News: हरियाणा में वर और वधु पक्ष के बीच चले लाठी डंडे, डर के मारे दुल्हा और दुल्हन एक कमरे में कैद

 
Haryana News: हरियाणा में वर और वधु पक्ष के बीच चले लाठी डंडे, डर के मारे दुल्हा और दुल्हन एक कमरे में कैद
Rewari News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहाि है जहां शादी के बची में ही विवाद के चलते दुल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष आपस में टकरा गए। शादी के बीच में हुए इस हंगामें के बीच दुल्हे और दुल्हन को भी इससे बचने के लिए अपने आप को कमरे में बद करना पड़ा। पुरे मामले की जानकारी पाने के लिए बनें रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News: Haryana Latest News(ब्यूरो): एक छोटे से विवाद के चलते शादी जैसे माहौल में लाठी डंडे और इंट पत्थर चलने लगे। हरियाणा के रेवाड़ी में कल देर रात एक शादी में पटाखे चलाने पर वर और वधु पक्ष के बीच आपस में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। एक पक्ष ने लाठी डंडे चला रहा था तो दुसरा पक्ष गोली की तरह  पत्थर चला रहा था। पटाखे चलाने पर ये विवाद शुरू हुआ और धीरे धीरे इसने एक भीयानक रूप ले लिया। दुल्हा और दुल्हन दोंनों को एक कमरे में बंद होना पड़ा। Read Also: Viral News : एशिया की सबसे बड़ी बस्ती की सरकार बदलने जा रही तस्वीर, इन सुविधाओं से किया जाएगा लैस

पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

जहां रेवाड़ी में शादी चल रही थी। प्लेस में इसका इंतजाम किया गया था और दुल्हे के पक्ष की और से पटाखे चलाए गए तो इसको लेकर दुल्हन के पक्ष ने एतराज जताया और इसी छोटे से विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों मे बीच लाठी डंडे और पत्थर चलने लगे। दुल्हन और दुल्हे को अपने आप को बचाने के लिए कमरे में बंद करना पड़ा। Read Also: Onion Price : प्याज की कीमतों में गिरावट के बाद आमजन को राहत! कुछ देर बाद घटना की सुचना पुलिस के पस पहुंची और पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। दोनों ही पक्ष एक दुसरे पर आरोप लगाते दिखे।