Dainik Haryana News

Haryana News : हरियाणा में बाढ़ से खराब फसल की मुआवजा राशि मंजूर, इस दिन खाते में आएंगे पैसे

 
Haryana News : हरियाणा में बाढ़ से खराब फसल की मुआवजा राशि मंजूर, इस दिन खाते में आएंगे पैसे
Haryana Latest News : इस साल मौसम और तेज बारिश की वजह से बहुत से किसानों की फसले खराब हो चुकी थी। हरियाणा सरकार ने इन किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा देने का वादा किया था। सरकार ने जानकारी दी है कि जल्द ही इस मुआवजे की राशि को सरकार किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा। Dainik Haryana News,Haryana Live News Today In Hindi(नई दिल्ली): हरियाणा सरकार लगातार किसानों की आय को दोगुना करने के हर संभव प्रयास कर रही है। जुलाई में हुई बारिश की वजह से हजारों किसानों की फसले बर्बाद हो चुकी थी जिसके लिए सरकार ने वादा किया था कि वो किसानों की मदद करेगी और उन्हें इन बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाएगा। लगभग 12 जिलों में फसल, संपत्ति, पशुधन और वाणिज्यिक संपत्तियों सहित भारी नुकसान के लिए नागरिकों को मुआवजा स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने 34,511 किसानों को 97 करोड़ 93 लाख 26 हजार रुपये मुआवजे का भुगतान किया है. READ ALSO :Ind vs SA 3rd T20 Highlight: SKY नो लिमिट, भारत की शानदार जीत से सीरीज बराबरी पर खत्म

इतने हजार रूपये दिया जाएगा मुआवजा :

मनोहर लाल सरकार का कहना है कि मुआवजे की राशि के लिए 49,197 एकड़ क्षेत्र शामिल है, सरकार की तरफ से कहना है कि प्रति एकड़ 7 हजार रूपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी। इस मुआवजे में कपास की फसल को शामिल नहीं किया जाएगा और अभी तक इसके लिए सर्वे चल रहा है। जो भी व्यवसायिक संपत्ति खराब हुई है उसके नुकसान के लिए 6 करोड़ 70 लाख 97 हजार 277 रूपये का मुआवजा स्वीकार किया गया है। जो भी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा उसके लिए पारदर्शिता लाने के लिए मुआवजा पोर्टल लॉन्च किया गया है। हालांकि, अभी तक किसानों के खाते में मुआवजा की राशि नहीं पहुंची है और सरकार ने जानकारी दी है कि जल्द ही दिसंबर के अंत तक पैसे को किसानों के खाते में पहुंचा दिया जाएगा। READ MORE :Sapna Chaudhary Dance Fees : एक घंटे की इतनी फीस लेती है सपना चौधरी जान लें उनकी कमाई

इन जिलों में हुई फसलों की बर्बादी :

हरियाणा के 12 जिलों में फसल बर्बादी की बात की जाए तो इसमें, अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद, कैथल, फतेहाबाद, करनाल, पंचकुला, पानीपत, पलवल, सिरसा, यमुनानगर के 1469 गांवों को भी शामिल किया गया है जहां पर किसानों की फसलें खराब हुई हैं। इस नुकसान में किसानों का पशुधन, घर, घरों का सामान, बर्तन आदि चीजों का नुकसान शामिल है।