Dainik Haryana News

Haryana News: हरियाणा में चौंकाने वाली घटना, बदमाशों नें पुलिस के जवानों को बंधक बनाकर कई घंटे तक रखा बंदूक की नौंक पर

 
Haryana News: हरियाणा में चौंकाने वाली घटना, बदमाशों नें पुलिस के जवानों को बंधक बनाकर कई घंटे तक रखा बंदूक की नौंक पर
Crime Update: हरियाणा में कई जगहों पर बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। हरियाणा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां जनता की रक्षा करने वालों को ही बदमाशों ने बंधक बना लिया और कई घंटे तक एक कमरे में बंद रखा तथा उनके साथ मारपीट की गई। और कैशा तथा मोबाइल फोन छीन लिए गए।   Dainik Haryana News:Nuh District:दरअसल यह घटना हरियाणा के नूंह जिले की है जहां पुलिस के कुछ चोरी के मामले में फंसे एक आरोपी को पकड़ने गए थे। गांव में जाते ही पुलिस वालों पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया गया। तथा उनके साथ मारपीट की गई जिसके कारण पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।     जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस अधिकारी नें बताया की नूंह के गांव गोकुलपुर ( Village Gokulpur)में पुलिस के 5 जवान चोरी के मामले मे फसे एक आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे। जहां जाते है, आरोपी के परिवार वालों तथा गांव वालों ने मिलकर पुलिस के 5 जवानों को बंधक बना लिया।   Read Also: RBI ने इस बैंक पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना   लगभग 2 घंटे तक पुलिस के 5 जवानों को बंदूक दिखाकर एक घर में बंधक बनाकर रखा। जवानों के साथ मारपीट की गई, तथा उनके पास से पैसे मोबाइल फोन तथा और भी कई कीमती चीजें छीन ली गई।     पुलिस को इसकी सुचना मिलने के बाद नूंह पुलिस की एक टीम ने फरीदाबाद पुलिस के 5 जवानों को छुड़वाया। तथा इसके बाद घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य आरोपी गोकुलपुर गांव के निवासी अजरूद्दीन तथा उसके परिवार को बताया जा रहा है।     तथा ऐसा करने में गांव वालों नें भी उनका साथ दिया है। नूंह जिले के एसपी वरूण सिंगला ( SP Varun Singla) का कहना है कि जल्दी आरोपियों पर सिकजा कसा जाएगा। पुलिस का कहना है की 8 सदस्य की टीम बनाई गई है। जो आरोपी की खोज में लग गई है। घटना के बाद आरोपी अजरूद्दीन फरार है।   Read Also: Edible Oil Rate : सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट! चेक करें आज के ताजा रेट   पुलिस की टीम सभी संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अजरूद्दीन के घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। लेकिन आरोपी अब तक फररा चल रहा है। पुलिस नें पुन्हाला थाने में अजरूद्दीन सहित 15 पुरूष तथा महिलाओं पर तथा गांव के 30 अन्य व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।     एसपी वरूण सिंगला ( SP Varun Singla)का कहना है की इन पर IPC की कई धाराऐं लगाकर मामला दर्ज किया गया है। तथा जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।