Haryana News : नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो भूख हड़ताल रहेगी जारी
Apr 2, 2023, 10:51 IST
Karnal News : सरकार की और से अभी भी कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों का कहना है कि मांगे नहीं मानी तो हम हड़ताल को और भी आगे बढ़ा सकते हैं। Dainik Haryana News : Employes News : करनाल के नगर निगम के कर्मचारी पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी तब तक भूख हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी। सरकार ने यदि 4 अप्रैल तक सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो आगे भी भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है. READ ALSO : Haryana Govt. : अंग्रेजों जैसा तानाशाह रवैया अपना रही है हरियाणा और केंद्र सरकार! तथा भूख हड़ताल के साथ-साथ यह भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है कि काम छोड़कर शहर भर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा सकता है। इसके पश्चात लोगों को जो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा उसके लिए सरकार की जिम्मेवार होगी।